Good Daily News...


सोमवार, 29 जनवरी 2024

नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम बनते ही बदले सम्राट के तेवर, बोले- लालू के आतंक को करेंगे खत्म


पटना।


 नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ अब सारी सियासी हलचल कम होने लगी है। नीतीश कुमार अब एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला किया है।सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में एनडीए के गठबंधन को बिहार की जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया था। हम फिर से विकास के कामों पर जोर देंगे। लालू यादव के आतंक को खत्म करने के काम में लगेंगे। एनडीए के नेतृत्व में बिहार में जंगल राज की वापसी न हो, इसलिए नीतीश कुमार का प्रस्ताव भाजपा के पास आया। पार्टी के नेतृत्व इसका समर्थन करने का फैसला किया।

सम्राट चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे एतिहासिक जिम्मेदारी दी है। मुझे पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, जेपी नड्डा और चुनाव प्रभारी विनोद तावडे़ व दीपक प्रकाश ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया और विरोधी दल का नेता भी बनाया। मुझ पर फिर से भरोसा कर मेरा विधानमंडल दल के नेता के तौर पर चयन किया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789