नई दिल्ली।
बिहार में नीतीश कुमार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से राजद के नेता हमलावर हो गए हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहे तेज प्रताप यादव सीएम नीतीश कुमार पर आग बबूला हो गए।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि उनके शासन 17 साल के शासन पर हमारे 17 महीने के शासन पर भारी बताया है।
नीतीश को बता दिया गिरगिट
“गिरगिट” तो बस यूँ ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।अपने दूसरे पोस्ट पर उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से कर दी। उन्होंने लिखा कि पलटिस कुमार गिरगिट तो बस यूं ही बदनाम है। रंग बदलने की रफ्तार से तो पलटिस कुमार को भी गिरगिट रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें