Good Daily News...


शनिवार, 30 दिसंबर 2023

इतिहास की 30 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

      





     *आज दिनांक -

     * 30 दिसम्बर 2023

                *शनिवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* पौष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 09:46 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 05:42 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* विष्टि - 09:46 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* विश्कुम्भ - 26:54 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 07:13

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 20:37

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 29:42 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 09:48 से 11:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष-


*आज शनिवार को -- पौष बदी तृतीया 09:46 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सौभाग्य सुन्दरी तृतीया व्रत , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 09:44 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,  श्री रमण महर्षि जयन्ती , वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस व स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (161वीं)।

*कल रविवार को --पौष बदी चतुर्थी 11:58 तक पश्चात् पंचमी शुरू , गुरु मार्गी 08:11 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।


*आज की वाणी-



निषेवते   प्रशस्तानी

     निन्दितानी   न  सेवते  ।

अनास्तिकः श्रद्धान

     एतत् पण्डितलक्षणम् ॥

*भावार्थ-

       सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं!


*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1687 - भारत - एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1731-  पहला यूएस अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।

1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1853 - गोडसेन खरीद: दक्षिण पश्चिम में रेल भवन की सुविधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मैक्सिको से लगभग 77,000 किमी 2 (29,600 वर्ग मील) भूमि खरीदा।

1861 - अमेरिकी बैंक ने सोने के ऊपर भुगतान बंद किया।

1870 - स्पेन के प्रधान मंत्री की हत्या कर दी गयी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।

1880 - ट्रांसवाल एक गणतंत्र राज्य घोषित करने के बाद पॉल क्रूगर आईसीटी इसके पहले राष्ट्रपति बने।

1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1904 - पूर्वी बोस्टन सुरंग को खोला गया।

1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।

1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

2019 - सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया।

2019 - रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया।

2019 - रूस और यूक्रेन ने गैस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

2020 - डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में आकाश से सतह पर उतारे जा सकने वाले कंटेनर ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्‍पन्‍न किया।

2020 - दक्षिण सीरिया में एक बस पर हुये आतंकवादी हमले में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हुई।

2020 - यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।

2021 - भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला ट्रांजिस्टर मॉडल व सर्किट तैयार किए।

2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने दस बहु उद्देश्यीय ड्रोन का पहला अनुबंध पूरा कि‍या।


*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति-


1865 - रुडयार्ड किपलिंग - एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे। 

1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।

1902 - आचार्य रघुवीर - महान भाषाविद, विद्वान्‌, नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे। 

1922 - भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।

1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।

1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर।

1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी।

1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।


*30 दिसंबर को हुए निधन-


1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1862 - यू किंग नंगबाह - ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने के लिए, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाइ शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।

1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।

1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।

1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।

2010 - वेटाथ बालकृष्ण अरदी - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

2014 - जे. बी. मोरायश - कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे (कन्फर्म नहीं)।

2015 - मंगेश के. पाडगाँवकर - मराठी भाषा के विख्यात साहित्यकार ।

2018 - मृणाल सेन - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।

2019 - नगालैंड विधानसभा के अध्‍यक्ष विखो-ओ योशू का मुंबई में निधन।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (100) का निधन हुआ।


*30 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री रमण महर्षि जयन्ती।

🔅 वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस।

🔅 स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (161वीं)।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789