समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है, वह RSS द्वारा फैलाई गई नफरत और बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति है। क्या एजेंसियों को पता नहीं था कि वहां क्या हो रहा है। उसके बारे में उन्हें पता होना चाहिए। अगर सरकार ने यह सब होते देखा है, तो सरकार सत्ता में नहीं रहना चाहिए।"
अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी और पीएम एक हैं। आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति है, मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है, वह इसी वोट के कारण है। सरकार को हर चीज के बारे में पता होना चाहिए। अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी सांसद और पत्नी डिंपल यादव के साथ संसद पहुंचे। उन्होंने आप सांसद संजय सिंह के मणिपुर के हालातों पर धरने को समर्थन दिया। अखिलेश ने कहा, "सत्ताधारी दल लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। मैं संजय सिंह और उन तमाम सांसदों का समर्थन करता हूं जो मणिपुर की घटना पर बहस चाहते हैं। बीजेपी के लोग जब हर बात पर बोलते हैं तो मणिपुर की घटना
पर भी बहस होना चाहिए।"







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें