अयोध्या।अमानीगंज क्षेत्र के कुरावन पूरे बैजू मिश्र निवासी कामाक्षी मिश्रा ने यूजीसी-नेट क्वालीफाई कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी से परिवारीजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
कामाक्षी मिश्रा ने नेशनल ऑटोनोमस डीम्ड यूनिवर्सिटी लखनऊ से वर्तमान सत्र में ही राजनीति शास्त्र से गोल्ड मेडल के साथ परास्नातक पास किया है। कामाक्षी ने पहले ही प्रयास में 98.56 परसेंटाइल के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा पास की। वह बचपन से ही मेधावी रहीं है उन्होंने हाईस्कूल, इंटर और स्नातक भी अच्छे अंकों के साथ पास किया है। कामाक्षी के पिता शिव शरन मिश्रा केंद्र सरकार में सीनियर ऑडिटर हैं और माता शशि मिश्रा ग्रहणी है। कामाक्षी बचपन से उच्च शिक्षा सेवा में जाना चाहती हैं। उनकी इस कामयाबी पर मीनाक्षी के दादा वरिष्ठ अधिवक्ता रामकेवल मिश्रा व उनके रिश्तेदार सोहावल साल्हेपुर निमैचा निवासी अनिल पाण्डेय ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें