PRESS NOTE
*मोदीजी ने लेबग्रोन डायमंड की महिमा बढ़ाई ।
हीरा है सदा के लिये
*हार्दिक हुंडिया ने कहा, अब हीरा है सब के लिये- लेबग्रोन डायमंड
हीरा सब से अमूल्य है , जो हर कोई नहीं पहन सकता और ना ख़रीद सकता है लेकिन अब व्याख्या बदल चुकी है अब हीरा हर कोई पहन सकता है लेकिन वो है लेबग्रॉन डायमंड । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने अमरीका के प्रथम महिला जिल बीड़ेन को व्हाइट हाउस में साड़े सात केरेट का *लेबग्रोन डायमंड * भेट देकर लेब ग्रोन हीरे की महिमा बढ़ा दी है । हमारे देश में कभी कच्चा हीरा घिसाई के लिये कम आये तो हीरे घिसने वाले रत्न कलाकार को तकलीफ़ हो जाती थी । कच्चे हीरे नहीं आते थे तो उनकी रोज़ी रोटी पे असर होती थी लेकिन अब वो नहीं है क्यूकी लेबग्रोन की रफ़ आने के कारण घिसाई के लिये काम मिल गया है । हमारा देश हमेशा रियल डायमंड पहने वाला देश है । आप राजा महाराजाओ की पुराने जमाने की जो ज्वैलरी देखते है वो अनमोल है , ऐसी ज्वैलरी दिखने में भी बहुत ही आकर्षक और मन मोहक होती है । पहले जमाने में सीवीडी या लेबग्रोन हीरे नहीं होते थे । लेकिन नई नई टेक्नोलॉजी के कारण आज ये सब संभव हुया है । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि आज दुनिया में १० हीरे में से ९ हीरे की घिसाई भारत में होती है । भारत हीरे के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है जो हमारे देश के लिये गर्व की बात है । देश का अब छोटे से छोटा डायमंड प्रेमी लेबग्रोन हीरे की ज्वैलरी अपने बजेट में बनाकर के पहन सकते है । पहले ऐसा था की हीरे की ज्वैलरी कोई भी नहीं पहन सकता था क्यों कि रियल डायमंड की ज्वैलरी बहुत महँगी होती है ।अब हीरे की ज्वैलरी कोई भी पहन सकता है जो लेबग्रोन डायमंड की होती है क्यूँकी इनका भाव रियल हीरे के भाव से काफ़ी सस्ता होता है । रियल डायमंड वापस बेचने जाते है तो वेल्यूं आती है लेकिन लेबग्रोन हीरे की बहुत कम यानी रीसेल वैल्यू नहीं है ।लेकिन आप लेबग्रोन डायमंड की ज्वैलरी पहन के आप अपने आप को हीरे की ज्वैलरी पहना है ऐसा फ़िल कर सकते हो । लेबग्रोन या सीवीडी हीरे का व्यापार हमारे देश में बहुत बढ़ रहा है और हमारी भारत सरकार भी ये व्यापार बढ़े इस लिये सरकारी सुविधाये भी बहुत दे रही है , जिस से लाखों लोगो को रोज़गार भी बढ़ेगा । हार्दिक हुंडिया ने कहा की एशिया का सब से बड़ा हीरे का बाज़ार मुंबई के बेंद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आया भारत डायमंड बुर्श में सीवीडी हीरे के व्यापार पर एक समय प्रतिबंद था जो अब नहीं है । रियल हीरे की बात ही अलग है क्यों की हीरा है सदा के लिये तो हार्दिक हुंडिया ने कहा की लेबग्रोन हीरे की बात है की हीरा है सभी के लिये ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें