मुख्य आरोपित अजीत विश्वकर्मा रिंकी विश्वकर्मा का रिश्ते में भतीजा है। कुछ दिन पहले रिंकी के पिता से अजीत का विवाद हुआ था। उसी को लेकर आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया है।देवरिया के सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। मुख्य आरोपित समेत दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को जेल भेज दिया जाएगा।