देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन पुल से
एक 11वीं की छात्रा ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। घटना
सोमवार सुबह की है, छात्रा घर से कालेज जा रही थी। सूचना
पर पहुंची पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है, पुल पर छात्रा का
बैग मिला है, जिस आधार पर उसकी पहचान पटना गांव के
रहने वाली निक्की के रूप में की गईं है।
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली के पटना घाट गांव के रहने वाले पूर्णमासी की बेटी निक्की (15 वर्ष) कपरवार स्थित एक बालिका इंटर कालेज की छात्रा के रूप में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। निक्की सुबह घर से कालेज जाने के लिए निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इस दौरान उसने उग्रसेन सिंह पुल पर पहुंचकर अपना बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पटना घाट और कपरवार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।उधर, छात्रा के नदी में कूदने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजन रोने- बिलखने लगे। कुछ देर तक पुलिस के बीच सीमा को लेकर चर्चा होती रही। मौके पर कालेज छात्रा का बैग और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस अपने साथ लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि कालेज जा रही छात्रा के राप्ती नदी में कूदने की सूचना मिली है, तलाश की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें