गुरुवार, 1 जून 2023
Home »
» अब तक की बड़ी खबरें
अब तक की बड़ी खबरें
➡लखनऊ- - यूपी में 5 IAS अफसरों के ट्रांसफर, भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे प्रशांत त्रिवेदी को हटाया,प्रशांत त्रिवेदी पर 25 लाख रुपए घूस लेने का आरोप,हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं, प्रशांत को एसीएस फाइनेंस के पद से हटाया गया है,त्रिवेदी को अब यूपीएसआरटीसी चेयरमैन बनाया गया, लंबे समय से कमिश्नर बने राजशेखर हटे,कानपुर में राजशेखर का राजनीतिक बैलेंस गड़बड़ाया था,कानपुर के एक बड़े नेता ने राजशेखर की विदाई कराई,राजशेखर को कृषि विभाग में सचिव पद पर तैनाती, प्रतिनियुक्ति से लौटे ऋषिकेश यशोद को बड़ी तैनाती,लखनऊ वाले देखते रह गए ऋषिकेश सहारनपुर पहुंचे,प्रतिनियुक्ति पर लंबे समय से बाहर थे ऋषिकेश, यूपी लौटते ही सहारनपुर के कमिश्नर बनाए गए , सहारनपुर में फेल होने के बावजूद लोकेश को इनाम, गौरव यात्रा को लेकर 2 दिन सहारनपुर में भारी बवाल था, लोकेश से कमिश्नरी संभल नहीं रही थी, गुर्जर और राजपूत समाज के बीच बड़ा टकराव हुआ था, लोकेश पर एक्शन के बजाए कानपुर कमिश्नरी का इनाम
➡लखनऊ- शहरों की अवैध मलिन बस्तियों का सर्वे होगा, अवैध मलिन बस्तियों का योगी सरकार सर्वे कराएगी,. आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाएगा, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई, होगी,जरूरतमंद को सरकार की तरफ से आवास दिए जाएंगे , पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोमती किनारे से शुरुआत होगी,जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह पूरा अभियान चलाया जाएगा ,LDA ,जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से सर्वे होगा.
➡लखनऊ- सपा बनाएगी अधूरे वादों,जन अपेक्षाओं का रिपोर्ट कार्ड, हर लोकसभा क्षेत्र में बनाएगी अधूरे वादों का रिपोर्ट कार्ड,स्थानीय समीकरणों को लेकर हर जिले से मांगी गई रिपोर्ट, मौजूदा सांसद के पांच प्रमुख कामों का रिपोर्ड कार्ड बनेगा, जो उपलब्धियां जमीन पर नहीं उतरी उनका भी रिपोर्ट कार्ड .
➡लखनऊ- यूपी के सभी जिलों से दिल्ली के लिए 93 बसें चलेंगी,सीएम योगी 2 जून को बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, दिल्ली से कम दूरी वाले जिलों से 1-1 बस चलेगी, दिल्ली से दूर वाले सभी जिलों में दो-दो बसें चलेंगी
राजधानी एक्सप्रेस का किराया 10 फीसदी अधिक होगा.
➡लखनऊ- यूपी में आज से केंद्रीय मंत्रियों का लोकसभा क्षेत्रों में दौरा, मंत्रियों और केंद्रीय पदाधिकारियों का लोकसभा क्षेत्रों में दौरा , आज से महासंपर्क अभियान के तहत मंत्रियों के दौरे होंगे शुरू, यूपी के सभी लोकसभा क्षेत्रों को 21 क्लस्टर में बांटा गया , लोकसभा क्षेत्र के स्तर पर 1 से 20 जून तक कार्यक्रम होंगे.
➡लखनऊ- दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर, हादसे में दो लोगों की हुई मौत, महिला और बच्चे लखनऊ ट्रामा सेंटर हुए रेफर, बीकेटी के आउटर रिंग रोड पर हादसा.
➡लखनऊ- मोहान रोड योजना ले आउट पास किया गया ,लंबे समय से प्रतीक्षारत थी मोहान रोड योजना,10 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन भी बनाने की तैयारी, LDA की बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम फैसले.
➡बांदा- रोज खुल रही प्रांतीय खंड PWD के भ्रष्टाचार की परतें, प्रांतीय खंड जन सूचना के तहत नहीं दी पूरी जानकारी,भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए नहीं दी गई पूरी जानकारी,प्रांतीय खंड ने जन सूचना पर बनाया अपना खुद का कानून, डीजल के नाम पर 10 महीने में 17 लाख रुपए का बंदरबांट,अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजाराम मथुरिया पर कार्रवाई नहीं, प्रभाव के चलते खुद के ऊपर चल रही जांचों पर पर्दा डलवाया , बांदा के पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला.
➡मेरठ - मुजफ्फरनगर का स्टेटमाफिया मेरठ का इनामी बदमाश,25 हजार का इनामी कुख्यात है पुरकाजी का विनय त्यागी, विनय त्यागी को तलाशने में मेरठ पुलिस बनी लापरवाह,अपने दो साथियों की हत्या के मामले में वांछित है त्यागी, हत्या के बाद विनय त्यागी ने गायब की साथियों की लाशें, राजीव टुर्री, प्रवीण शर्मा की मेरठ में की गयी थी हत्याऐं,ब्रह्मपुरी थाने में ADG के दखल पर दर्ज हुआ था मुकदमा, अक्टूबर-21 में विनय त्यागी पर केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं, स्टेट माफिया घोषित होने के बाद भी कोई तलाश नहीं हुई, विनय त्यागी के गैंग में कई सफेदपोश भी शामिल रहे हैं,विनय त्यागी ने विवादित जमीनों में करोड़ों रुपये कमाये ,मुजफ्फरनगर,मेरठ, दिल्ली,गाजियाबाद में त्यागी के अड्डे, विनय त्यागी पर 4 दर्जन संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज, यूपी के स्टेट माफिया पर 2 साल से नहीं बढ़ा है इनाम, त्यागी और उसकी पत्नी रही पुरकाजी के ब्लाक प्रमुख.
➡जालौन- पुलिस और इनामी बदमाशों में हुई मुठभेड़,पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की,जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश गंभीर घायल,25- 25 हजार के 3 इनामी बदमाशों से मुठभेड़, 2 तमंचे और 2 लाख 15 हजार रुपये बरामद,उरई कोतवाली के करमेर रेलवे क्रॉसिंग की घटना.
➡मथुरा - तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में 1 की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी, थाना हाईवे क्षेत्र के माना नगला पुलिया की घटना.
➡रायबरेली- तीन सगे भाई व पिता को कोर्ट ने सुनाई सजा,धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप,एसीजेएम के चतुर्थ सुमित कुमार ने सुनाई सजा, जिले के खीरो थाना क्षेत्र का मामला.
➡सम्भल - पूर्व चेयरमैन आरिफ अली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरिफ के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की, न्यायालय के आदेश पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, आरिफ अली पर लूट,मारपीट और छेड़छाड़ के केस दर्ज है, वर्तमान में वार्ड सभासद है पूर्व चेयरमैन आरिफ अली, सम्भल के गुन्नौर नगर पंचायत का मामला.
➡आगरा- वृद्ध महिला की चेन लूट की घटना,बाजार से सामान खरीद कर घर जा रही वृद्धा, चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार ,पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर, पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी का मामला.
➡बागपत- युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला,आत्महत्या के उकसाने में पिता पर दोष सिद्ध,कोर्ट ने दो बेटों को मामले में किया दोषमुक्त,दोषी पिता को आज सुनाई जाएगी सजा,वर्ष 2017 में पेड़ पर लटका मिला था शव, कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी का मामला.
➡अमेठी- महिला ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला,नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, महिला ग्राम प्रधान और बेटी ने किसी तरह बचाई जान,खुद को घर के अंदर बंद कर बचाई जान,पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा किया दर्ज,फुटेज के सहारे बदमाशों का पता लगाने में जुटी, कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव के ग्राम प्रधान का मामला.
➡आगरा - छेड़छाड़ के मामले में राजीनामे को लेकर मारपीट, पीड़िता को घेरकर पति के साथ जमकर मारपीट,दबंग पीड़िता पर बना रहे राजीनामे का दबाव,घायल अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस, 20 दिन पूर्व हुई थी छेड़छाड़,दुराचार की कोशिश,पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हुआ था केस दर्ज,थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी टेढ़ी बगिया क्षेत्र का मामला.
➡एटा - नदी में दो सगे भाइयों के डूबने का मामला,20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बरामद,1 शव कोतवाली देहात के पमास नहर में मिला,दूसरा शव मलावन की आसपुर नगला से बरामद, कल नहाते समय नहर में डूबे थे दो सगे भाई, दोनों को ढूंढने के लिए 20 घंटे तक चला रेस्क्यू ,.एटा के जिरसमी नहर में डूबे थे दोनों सगे भाई.
ग्रेटर नोएडा- अनिल दुजाना के करीबी गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई,गैंगस्टर राजू पंडित उर्फ राजेन्द्र की संपत्ति कुर्क,1 करोड़ 4 लाख 56 हजार का वेयरहाउस कुर्क, पुलिस ने गैंगस्टर के तहत संपत्ति कुर्क की, अनिल दुजाना के नाम पर अर्जित की थी संपत्ति, धूम मानिकपुर गांव में स्थित संपत्ति पर की कार्रवाई.
➡मुरादाबाद - मुरादाबाद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक्शन,130 फैक्ट्रियों को जारी किया गया नोटिस, 130 फैक्ट्री से स्पष्टीकरण भी मांगा गया,सभी फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप,मानको को भी पूरा नहीं करने का आरोप.
➡आगरा - जंगल में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप,सूर सरोवर पक्षी विहार में लगी थी आग, बिजली की लाइन से उठी चिंगारी से लगी आग, दमकल विभाग ने भीषण आग पर पाया काबू,सूर सरोवर पक्षी विहार के जंगल का मामला.
➡आगरा - यूएसए भेज दी मार्बल की टूटी टेबल, बीमा कंपनी देगी ब्याज सहित रुपए, उपभोक्ता फोरम में किया था वाद दायर, 2011 में ताजमहल देखने आया था NRI ,पर्यटक ने खरीदी थी 12 साल पहले टेबल, पानी के जहाज से भेजी गई थी टेबल, बीमा कंपनी ने क्लेम देने से किया था मना, शिपिंग चार्ज और बीमा सहित दिए थे 4.35 लाख.
➡आगरा - अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई को तैयार,लाइसेंस के प्रमाण पत्र अधूरे,120 अस्पतालों को नोटिस,नक्शा, NOC, पैरामेडिकल स्टाफ के कागजात की कमी,स्वास्थ्य विभाग में 1234 अस्पताल हैं पंजीकृत,अबतक 30 अस्पताल के हो चुके हैं लाइसेंस निलंबित, लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर होगी कार्रवाई.
➡सम्भल - पुलिस की पिटाई से व्यक्ति के आत्महत्या का मामला ,घटना में संलिप्त 5 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर,मामले में थाना प्रभारी पर नहीं की कोई कार्रवाई,रिश्वतखोरी का मामला खुलकर आया था सामने, पुलिस ने ग्रामीण की सांप काटने से मौत बताई थी, सम्भल के थाना केला देवी क्षेत्र का मामला.
➡कन्नौज - तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर,तेज रफ्तार का कहर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दो दिन पुराना बताया जा रहा वायरल सीसीटीवी वीडियो ,सड़क क्रॉस कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर,युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी,छिबरामऊ कोतवाली के पश्चिमी बाईपास का मामला .
➡आगरा - दो महीने तक अहमदाबाद की उड़ान बंद,तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान बंद,कपड़ा व्यापारी जाते थे आगरा से अहमदाबाद,हफ्ते में 4 दिन चलती थी अहमदाबाद की फ्लाइट, अब दिल्ली से लेनी पड़ रही अहमदाबाद की फ्लाइट.
➡गोरखपुर- किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना,बंद पाइप फैक्ट्री में ले जाकर किया दुष्कर्म , 1 युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया,किशोरी के बेहोश होने पर युवक मौके से फरार, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के एक स्थान का मामला.
➡बागपत- मासूम शौर्य हत्याकांड का मामला ,सातवें गवाह दारोगा की हुई गवाही,पांच जून को होगी आठवीं गवाही, फिरौती के लिए की थी शौर्य की हत्या,सगे चाचा समेत तीन ने की थी हत्या, खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव का मामला.
➡बदायूं - युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर कोतवाली के जोशी मुहल्ले का पूरा मामला.
➡सम्भल - किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को 5 साल की सजा,कोर्ट ने आरोपी को पांच साल की सुनाई सजा, पीड़ित के परिजनों ने 2019 में कराई थी रिपोर्ट दर्ज,संभल थाना धनारी क्षेत्र का था मामला.
➡बागपत- युवती ने खाया जहरीला पदार्थ ,जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या,डांट से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या,परिजनों ने युवती को लगाई थी डॉट,बिनौली थाना क्षेत्र के गांव का मामला.
➡देहरादून- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान,कांग्रेस BJP कार्यकर्ताओं से डरती है – महेंद्र भट्ट, महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम से कांग्रेस डरी- भट्ट, लोकसभा से लेकर बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम- भट्ट.
➡दिल्ली- भारत और नेपाल के बीच आज दिल्ली में वार्ता, पीएम मोदी, नेपाली पीएम पुष्पकमल दहल में वार्ता होगी,दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज होगी मुलाकात,सोनौली में VC के जरिए पोर्ट का भी होगा शिलान्यास,भारत के 4 दिवसीय दौरे पर हैं नेपाल के प्रधानमंत्री.
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे,मल्लिकार्जुन खरगे सुबह 11.30 बजे से मुलाकात करेंगे,सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक होगी मुलाकात,कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ता अध्यक्ष से मिल सकेंगे,कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से अब बढ़ाएगी संवाद.
➡दिल्ली- मणिपुर हिंसा को लेकर अमित शाह की प्रेसवार्ता,केंद्रीय गृहमंत्री शाह इंफाल में 11 बजे पीसी करेंगे.
➡दिल्ली- 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता,कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता,19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1773 रुपए में मिलेगा.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें