गुरुवार, 1 जून 2023
Home »
» बैशाली मेट्रो स्टेशन की दुकान में लगी आग
बैशाली मेट्रो स्टेशन की दुकान में लगी आग
नई दिल्ली। गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में बुधवार आधी रात आग लग गई. मेट्रो स्टेशन स्थित दुकान में आग लगने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची, जिसने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि आग एक दुकान में लगी थी, लेकिन धीरे-धीरे वह दूसरी दुकान तक भी पहुंच गई थी. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
मामला वैशाली मेट्रो स्टेशन का है, जहां के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फास्ट फूड की दुकान में आग लगने की सूचना रात 12:30 बजे दमकल को मिली. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई. इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की गई. पड़ोस की दुकान में भी आग पहुंच चुकी थी. लेकिन दमकल ने उस पर नियंत्रण पा लिया और पूरी तरह से आग को बुझाया. जिस समय आग लगी, उस समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था. हालांकि काफी सामान जलकर खाक हो गया. घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है. घटना में कोई घायल या हताहत नहीं है। जब कि बैशाली मेट्रो स्टेशन पर ज्यादा भीड़भाड़ रहता है, आग लगने के कारण की जानकारी जुटाई जा रही हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें