सुल्तानपुर।
थानाक्षेत्र धनपतगंज के पडरे गांव में ,घास (चारा)के लिए खेत में गयी महिला की करेंट लगने से हुई मौत ।गांव में दहशत का बना माहौल ।सूचना पर धनपतगंज पुलिस ने पहुंचकर शुरू किया जांच पड़ताल ।
थानाक्षेत्र के पडरे गांव निवासी बरसाती की पत्नी फूलकली (62) सीवान में चार के लिए घास काटने गयी थी ।वहीं छुट्टा गोवंशों के रखवाली के लिए तार का घेरा तैयार कर , एक खेत मालिक ने उसमें झटका मशीन का करेंट लगा दिया था ।जिसके लगने से महिला पीछे की तरफ़ नहर के ह्यूम्पाइप पर गिरी। उसका सिर में घातक चोट लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । इस बावत थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि लाश , शव विच्छेदनगृह भेजा जा रहा है ।तहरीर मिल गयी है विधिक कार्यवाई की जाएगी ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें