देवरिया। एनसीपी से लगातार सात वार जिलाध्यक्ष रह चुके,पेशे से अधिवक्ता, पूर्व विधानसभा देवरिया से पार्टी प्रत्याशी,मिल मजदूर नेताओं में अच्छी क्षवि वाले नेता प्रेमशंकर मिश्र ने पद व दल से इस्तीफा दे दिया है, उनके साथ ही जनपद कमेटी के 90% पदाधिकारी भी पद त्याग दिया है।
अपने इस्तीफे पर मिश्र ने कहा कि एनसीपी का फाउंडर मेंबर रहा हूं।जनपद में एनसीपी की एक अलग पहचान बनाऐ, प्रदेश संयोजक के निष्क्रियता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं काकस से धीरे रहने के कारण प्रदेश में एनसीपी की पहचान एवं संगठन शून्य रहने से मेरे जैसा सिपाही को दल में बने रहना वर्तमान परिवेश में उचित नहीं है।अपने मित्रों सहयोगियों से विचार विमर्श के उपरान्त आगे की रणनीति तय की जायेगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें