*
अयोध्या। 13 किलोमीटर लंबे #रामपथ का #निर्माण जनता को बहुत भारी पड़ रहा है। सहादतगंज से लेकर लता मंगेश्कर चौक तक सोमवार सुबह 51 जगह पेयजल लाइनें टूट गईं। इससे करीब 38 पंप बंद करने पड़े। करीब एक लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
इस समस्या का समाधान हो भी नहीं पाया था कि शाम को सिविल लाइंस इलाके में पेयजल लाइन टूट गई जिससे नौ नलकूप बंद करने पड़े। इससे क्षेत्र की करीब छह हजार आबादी को शाम को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बड़ी संख्या में पेयजल लाइन टूटने के बाद भी भीषण गर्मी व उमस को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिससे कि लोगों को जरुरतभर का पानी मिलता रहे। हालांकि लाइन टूटने या लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अफसरों ने रामपथ का काम कर रही कंपनी के ठेकेदारों और पीडब्ल्यूडी से आग्रह किया है कि टूटी लाइन की तत्काल मरम्मत कराएं जिससे लोगों को भरपूर पानी मिले और बर्बादी रुके।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें