Good Daily News...


बुधवार, 24 अगस्त 2022

वित्त मंत्री ने की जनपद के उद्यमियों संग बैठक, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं जल शक्ति राज्य मंत्री भी हुए शामिल

 
 प्रदेश में है निवेश का अच्छा माहौल, उद्यमी उठाये फायदा: सुरेश खन्ना
प्राथमिकता के आधार पर हल हों उद्यमियों की समस्याएं: वित्त मंत्री

देवरिया, 24 अगस्त। माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता एवं जल संसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटिक, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की उपस्थिति में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद के प्रमुख उद्यमियों एवं जीएम डीआईसी/उपायुक्त उद्योग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विगत वर्षों में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हुआ है। मजबूत कानून व्यवस्था और इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत किये गए सुधारों से प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है।  सिंगल विण्डो क्लीयरेंस योजना की वजह से उद्यमियों को काफी सुविधा मिली है। उद्योगों की स्थापना हेतु विभिन्न विभागों से मिलने वाली एनओसी, एनवायरमेंटल क्लियरेंस, विद्युत-जल कनेक्शन सहित कई लॉजिस्टिक सपोर्ट अत्यंत कम समय में उपलब्ध करायी जा रही है।

उन्होंने जनपद के प्रमुख उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने कहा कि राजकीय औद्योगिक अस्थान एवं उसरा बाजार स्थित औद्योगिक अस्थान में कार्यरत उद्योगों को प्रोत्साहन हेतु हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने वित्त मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को शहरी क्षेत्र में 24 घन्टे में तथा ग्रामीण क्षेत्र में 48 घन्टे में खराब ट्रान्सफर बदलने का निर्देश दिया। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं विद्युत कटौती की समस्या नहीं होनी चाहिए और शासन द्वारा निर्धारित अवधि के अनुरूप ही निर्बाधित विद्युत आपूर्ति की जाए। वित्त मंत्री ने जनपद में पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई और ओडीओपी योजना की जनपद में प्रगति भी जानी।

  इस दौरान उद्यमियों ने  मिनी औद्योगिक आस्थान गौरी बाजार, मिनी औद्योगिक आस्थान पथरदेवा और राजकीय औद्योगिक आस्थान सलेमपुर में सड़क एवं नालियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि ओडीओपी योजना में सब्सिडी के धन राशि में बढ़ोतरी करने से योजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्यमियों ने उसरा बाजार क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने एवं राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना करने का मुद्दा भी उठाया। वित्त मंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने वित्त मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा और शासन की मंशानुरूप जनपद का औद्योगिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्यविकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय सुमन आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, आईआईए देवरिया के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, शक्ति कुमार गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, सुबोध जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789