Good Daily News...


बुधवार, 24 अगस्त 2022

आदित्य राणा चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार , पुलिस विभाग में हड़कंप

शाहजहांपुर।  यूपी

के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां पर लखनऊ जेल से पेशी पर आए बदमाश आदित्य राणा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जिले की सभी सीमाओं को सील कर चेकिंग अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार आदित्य राणा पर हत्या, लूट व रंगदारी के कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ पर रेड चिली ढाबे पर पुलिसकर्मी खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान बदमाश शौचालय का बहाना करके मौके से फरार होगा। लखनऊ जेल से मंगलवार को ही बिजनौर कोर्ट में उसे पेशी पर लाया जा रहा था। आदित्य स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राणा नगला का रहने वाला है। आदित्य राणा पर गांव के ही दो भाइयों की हत्या समेत मर्डर के तीन केस दर्ज है। हत्या के मामले में वो लखनऊ की जेल में बंद था।

फिलहाल फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि बदमाश को पुलिस पेशी पर लेकर आ रही रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ढाबे पर खाना खाने लगे। बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किर दिया गया है। हालांकि अभी तक अपराधी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जिले में सर्च अभियान चला रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789