Good Daily News...


सोमवार, 22 जून 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

              ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 22 जून 2026*

                *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 15:42 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 10:23 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त 

*💫करण-* बव - 15:42 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* व्यतीपात - 10:30 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 05:23

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 12:46

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:53

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 15:42 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आवाहन , अयन करिदिन , राष्ट्रीय (शक) आषाढ़ मासारम्भ , अल्प वर्षा योग , सूर्य आर्दा नक्षत्र में 12:25 पर , बुध कर्क राशि में 15:52 पर , शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 26:07 पर , व्यतीपात पुण्यम्  , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:23 से 12:25 तक , "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , श्री घूमावती जयन्ती , मेला क्षीर भवानी (काश्मीर) , श्री अमरीश पुरी जयन्ती , विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day) व विश्व ऊंट दिवस।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी नवमी 16:41 तक पश्चात् दशमी प्रारम्भ, श्री महेश नवमी , श्री माहेश्वरी नवमी (जयन्ती) , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:54 से , नवमी में उपोषण करके शुक्ला देवी का पूजन व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*चिन्तया  जायते  दुःखं*

         *नान्यथा हेतुना किल।*

*तया हीनः सुखी शान्तः*

         *सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*

*भावार्थ👉*

              _चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_


*22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1555 – हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।

1740 - पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने अत्याचार समाप्त और प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी ली।

1799 - ब्रिटेन और रूस ने बातापेसे गणराज्य पर आक्रमण करने का फैसला किया।

1814 - एचएमएस लेन्डर ने यूएसएस रैटलस्नेक को सैबल आइलैंड, नोवा स्कोटिया में हराया।

1826 - पनामा के पैन-अमेरिकन कांग्रेस ने अमेरिका के गणराज्यों को एकजुट करने की (असफल) कोशिश की।

1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई।

1857 - लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया।

1865 - डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की।

1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।

1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911 – किंक जॉर्ज V को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1918 - स्पैनिश 'फ्लू' ने महामारी का रूप लिया, जिसकी वजह से 6 महीनों में 30 मिलियन से ज्यादा लोग मरे गए।

1939 – सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।

1941 – हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

1946 – इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ। तीन दिन के इस टेस्ट में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

1948 – ब्रिटिश सम्राट ने इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।

1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

1981 – अमेरिकी की संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।

1984 – लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी।

1990 - फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।

2002 - ईरान में आये भीषण भूकम्प में लगभग 261 से अधिक लोगों की मौत व बडी संख्या में लोग घायल हुए।

2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल। "HR दैनिक सूचना व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।

2008 - सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2008 - उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।

2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

2012 – पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।

2015 – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल।

2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।

2019 - भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प का शुभारंभ किया।

2019 - नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा ) का बम्बल नामक रोबोट अपनी शक्ति के तहत उड़ान भरने वाला पहला एस्ट्रोबी रोबोट बन गया ।

2020 - पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम में सुबह भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई।

2020 - नेपाल में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरा मधेशी समाज, प्रदर्शन किया।

2021 - कोरोना वायरस के नए 'डेल्टा प्लस वैरिएंट' को केंद्र सरकार ने 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया व झारखण्‍ड में ब्‍लैक फंगस (म्‍यूकोर माइकोसिस) को महामारी घोषित किया।

2021 - इथोपिया में हवाई हमला होने से 50 लोगों की मौत व 100 से ज्यादा घायल हुए।

2022 - अफगानिस्तान में आए उच्‍च तीव्रता के भूकंप में साढे नौ सौ से अधिक लोग मारे गए हैं और अन्‍य छह सौ घायल हुए।

2022 - इंडियन ऑयल ने इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन विकसित किया।

2023 - उत्तराखंड सड़क हादसे में जीप 600 मीटर गहरी खाई में गिरी; 10 की मौत हुई।

2023 - भारत में फाइटर प्लेन के इंजन बनाने पर PM मोदी के अमरीका दौरे के बीच HAL और GE एयरोस्पेस में समझौता हुआ।

2023 - चीन के यिनचुआन में रेस्टोरेंट में बड़ा धमाके के साथ आग लगने से 31 लोगों की मौत व 7 झुलसे (21 जून की रात को हुआ हादसा)।

2023 - मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने यूएस कांग्रेस को दो बार संबोधित किया।

2024 - बेल्जियम के फैशन डिजाइनर ड्रीस वान नोटेन ने 38 साल बाद रिटायर होने से पहले पेरिस में अपना आखिरी कलेक्शन दिखाया।

2024 - बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं।

2025 - MachineCon GCC Summit 2025 का आयोजन 20–22 जून 2025 को गोवा में हुआ , इसमें AI व डिजिटल नवाचार पर चर्चा की गई।


*22 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1900 - गणेश घोष - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1932 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

1950 - टॉम अल्टर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

1985 - अनीता पॉल्डुराई -  भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी।

1985 - मद्दीला गुरुमूर्ति - वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ।


*22 जून को हुए निधन👉*


1932 - जगन्नाथदास 'रत्नाकर' - भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे।

1988 - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।

1994 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।

2000 - केदारनाथ अग्रवाल - हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं।

2005 - सुन्दर सिंह भण्डारी - भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

2019 - मृदंग वादक तंजावुर राममूर्ति का निधन हुआ।

2020 - पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन हुआ। 

2020 - हॉलीवुड में ‘बैटमैन’ और अन्य सुपरहिट फिल्मों के मशहूर निर्देशक जोएल शूमाकर का निधन हुआ।

2020 - जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री अनन्त गिरी महाराज (महंत सोमेश्वर गिरी) की सड़क हादसे में मौत ।

2020 - फिल्म निर्माता और समाज-सेवी स्टीव बिंग (अमेरिका) का निधन।

2023 - अमेरिकी अर्थशास्त्री हैरी मैक्स मार्कोविट्ज़ (95) का निधन हुआ।

2023 - बेल्जियम के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी स्टीफन ऑगस्टे अर्नेस्ट डेमोल (57) का निधन हुआ।

2024 - स्कॉटिश रग्बी यूनियन के आउटसाइड बैक डोनाल्ड स्कॉट (96) का निधन हुआ।


*22 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री घूमावती जयन्ती।

🌟 मेला क्षीर भवानी (काश्मीर)।

🌟 श्री अमरीश पुरी जयन्ती।

🌟 विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day)।

🌟 विश्व ऊंट दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *22 जून 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार म...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789