*दूसरे स्थान पर बागपत ,तीसरे स्थान पर रहा गोरखपुर
ग्रामीण क्षेत्र के कन्हौली में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता ।
16 जनपद हुए शामिल।
237 ने किया प्रतिभाग।
अंडर टेन व अंडर थर्टीन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
देवरिया। ग्रामीण भारत को खेल के मामले में सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अंडर टेन व
अंडर थर्टीन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रुद्रपुर तहसील के श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली ग्राम में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में सोलह जनपद शामिल हुए। जिसमें में कुल 237 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी लिया।
प्रतियोगिता में देवरिया जनपद की टीम अव्वल रही। दूसरा स्थान पर बागपत , तीसरे स्थान पर गोरखपुर तीरंदाजी की टीम रही।
जिसमें देवरिया की टीम ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉटर मधु सिंह ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ओलम्पियन संजीव कुमार सिंह, आचार्य वेद कुमार, योगेन्द्र राणा,अनिल कुमार सिंह, पवन सिंह, तीरंदाज कोच, स्कोरर सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे
* बोले संजीव कुमार सिंह।
प्रतियोगिता के आयोजन के विषय में बताते हुए अर्जुन अवार्डी द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण भारत में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सुदूर क्षेत्र में संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी की स्थापना की गई है। जिससे ग्रामीण भारत में निवेश भी आएगा और खेल में हमारी युवा पीढ़ी सशक्त होगी। जिससे 2036 ओलंपिक में पदक भी प्राप्त होगा। हम अपने पार्टनर एसबीआई फाउंडेशन, ओएनजीसी, इंडियन आयल, पावरग्रिड, एसटीसीआई का भी आभार व्यक्त करते हैं। जिनके मदद के कारण यह संभव हो सका है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें