Good Daily News...


सोमवार, 4 अप्रैल 2022

बलिया मे नकल माफियाओं के साथ प्रशासन, पत्रकारों को जेल भेज कर प्रशासनिक अधिकारी बचा रहे है अपना दामन

रुद्रपुर देवरिया।
बलिया जिले में बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले में नकल माफियाओं का भंडाफोड़ कर खबर लिखने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में, पत्रकार एकता समन्वय समिति  रुद्रपुर तहसील के तहसील अध्यक्ष विनय गुप्ता, समिति के राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला महासचिव राम प्रताप पांडे, एवं भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रमेश यादव के नेतृत्व में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने
    सोमवार को तहसील कार्यालय पहुचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक तहसीलदार अभय राज को सौपा।  और पत्रकारों ने एक स्वर से पेपर लीक मामले को उजागर करने वाले जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई की मांग की।  
   पत्रकारों से वार्ता करते हुए पत्रकार एकता समन्वय समिति के तहसील अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि बलिया जिला प्रशासन ने नकल माफियाओं के करतूत को उजागर करने वाले पत्रकार को ही जेल भेजकर सरकार की छवि धूमिल किया है। बलिया  प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह को बचाने का प्रयास किया है और  पेपर लीक मामले को अपने अखबार के माध्यम से इसे उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जो सीधे-सीधे प्रशासन की नाकामी को छिपाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री को तत्काल पेपर लीक मामले की सरकारी एजेंसी से जांच करा कर  पेपर लीक मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।
    पत्रक देने वालो में दिलीप पांडे, अंकित पांडे, सोनू कुमार यादव, विवेक पासवान, रविकांत तिवारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रभुनाथ उपाध्याय,अमन यादव, खुशबू यादव, मृत्युंजय यादव, विवेक पांडे। आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789