देवरिया 02 अप्रैल। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने समस्त प्राचार्य / प्राचार्या / प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या (राजकीय / सहायता प्राप्त / वित्त विहीन) महाविद्यलाय / इण्टर कालेज / हाई स्कूल को अवगत कराया है कि भारत स्काउट और गाइड उ०प्र, जनपद के जिला संस्था में जिला मुख्यायुक्त के पद पर मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार को तथा जिला संस्था के प्रभारी जिला सचिव के रूप में नौशाद अली (मो0नं0-9794408632) को नियुक्त किया गया है। जिला संस्था के किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण तथा शुल्क जमा करने के संबंध में जिला सचिव से सम्पर्क कर कराना सुनिश्चित करें। अन्य किसी भी व्यक्ति को शुल्क देने पर संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा।
शनिवार, 2 अप्रैल 2022
Home »
» भारत स्काउट और गाइड उ०प्र, जनपद के जिला संस्था में जिला मुख्यायुक्त एवं प्रभारी जिला सचिव किया गया है नामित






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें