Good Daily News...


मंगलवार, 1 मार्च 2022

पोल्ड ई0वी0एम0(बीयू/सीयू/वीवी पैट) को जमा करने हेतु स्ट्रांग रुम एवं 10 मार्च को होने वाले मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र/स्थल निर्धारित



 देवरिया 01 मार्च। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो के लिए आयोग द्वारा मतदान हेतु नियत तिथि 03 मार्च को मतदान के पश्चात् पोल्ड ई0वी0एम0(बीयू/सीयू/वीवी पैट) जनपद मुख्यालय अवस्थित 02 विद्यालयों में स्थापित मतगणना केन्द्र/स्थल पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा जमा की जायेगी।  विधान सभा रुद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज की महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज देवरिया(निकट पोस्टमार्टम चौराहा, जलकल रोड) तथा देवरिया, पथरदेवा व रामपुर कारखाना की देवरिया सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल देवरिया(देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज के निकट) पोल्ड ई0वी0एम0(बीयू/सीयू/ वीवी पैट) जमा होगी।
         जिलाधिकारी श्री निरंजन ने  मतगणना केन्द्र/स्थल के विवरण में बताया है कि विधान सभा रुद्रपुर हेतु मतगणना केन्द्र/स्थल के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के स्टाप रुम के बरामदे से रुम नम्बर 04 के बरामदे तक हाल नम्बर 01 व 02 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार भाटपाररानी हेतु महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के  मतगणना केन्द्र/स्थल रुम नम्बर 01 के बरामदे से एनसीसी रुम के बरामदे तक हाल नम्बर 3 व 4 निर्धारित है। सलेमपुर हेतु महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के कमिस्टी लैब के बरामदे से स्टेयर रुम के बरामदे तक हाल नम्बर 5 व 6 निर्धारित है।  विधानसभा बरहज के मतगणना स्थल हेतु महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के  लेक्चरर रुम नम्बर 5 के बरामदे से कामन रुम के बारामदे तक हाल नम्बर 07 व 08 निर्धारित है।
       इसी प्रकार देवरिया विधानसभा के  मतगणना केन्द्र/स्थल हेतु देवरिया सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के टीन शेड हाल नम्बर 1(दक्षिणी) व टीन शेड हाल नम्बर 2(उत्तरी) निर्धारित है। पथरदेवा हेतु देवरिया सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के कम्प्यूटर लैब के बरामदे से रुम नम्बर 18 के बरामदे तक हाल नम्बर 3 व 4 निर्धारित है। विधानसभा रामपुर कारखाना हेतु देवरिया सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के डायरेक्टर आफिसर के बरामदे से रुम नम्बर 4 के बरामदे तक व हाल नम्बर 5 व 6 निर्धारित है। मतगणना हेतु टेबुल की संख्या 7+7+1=15 होगी।
       जिलाधिकारी ने बताया है कि 04 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक व रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदाता रजिस्टर 17ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये स्थापित मतगणना केन्द्र / स्थल पर की जायेगी। मतगणना 10 मार्च (बृहस्पतिवार) को पूर्वाहन 08 बजे से संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये स्थापित मतगणना केन्द्र स्थल पर प्रारम्भ होगी। उन्होने समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि वे  03 मार्च को स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता स्ट्रांग रूम के सीलिंग के समय उपस्थित रहकर अपनी पहचान के लिये स्ट्रांग रूम के दरवाजे / खिड़कियों पर पर अपनी सील लगा सकते हैं। आप मतगणना होने तक मतदान मशीनों के रखे जाने वाले स्थान की निगरानी के लिये अभिकर्ता / प्रतिनिधि तैनात कर सकते हैं आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि का स्ट्रांग के सबसे बाहर की परिधि के बाहर रहने की अनुमति होगी, यहां पर छाया, पीने के पानी, शौचालय आदि रूम के की व्यवस्था होगी और सी०सी०टी०वी० मॉनिटर पर आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम देख सकेंगे। ऐसे मामले में आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि को नियमित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जा सकगा, जहाँ पर आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे निगरानी हेतु तैनात किये जाने वाले व्यक्ति के संबंध में आपको अनुमति / परिचय पत्र संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा।  04 मार्च  को पूर्वाहन 11 बजे मतदाता रजिस्टर 17ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा के समय तथा 10 मार्च को पूर्वाहन 08 बजे मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय प्रत्याशियों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति अभीष्ठ / आवश्यक है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789