(सू0वि0) 20 जनवरी। उप जिलाधिकारी भाटपाररानी आर पी वर्मा ने बताया है कि ग्राम खरवनिया के पोखरी सं0 178 रकबा 1.255 व 330क 0.247 हे0 के 10 वर्षीय मत्स्य आवंटन के शिविर के माध्यम से 13 जनवरी को तिथि नियत थी, परन्तु अपरिहार्य कारणों से नीलामी की तिथि 25 जनवरी को तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे सम्पन्न किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति जो प्रतिभाग लेना चाहते है, वह आय जाति व निवास प्रमाण पत्र जो 06 माह से अधिक पुराना न हो, के साथ खतौनी की प्रतिलिपि भी प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। नीलामी की कार्यवाही नायब तहसीलदार भाटपाररानी जो नीलामी अधिकारी है, की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें