*देवरिया (सू0वि0) 20 जनवरी। कोविड-19 वैक्सिनेशन के दृष्टिगत विकास खण्डों पर डाटा अपलोडिंग एवं अन्य कार्य कराये जा रहे हैं, जिसमें समस्त ग्राम सचिव एवं अन्य विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड-भटनी का निरीक्षण किया गया जिसमें 03 ग्राम सचिवों के अनुपस्थिति के कारण वैक्सिनेशन जैसे राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई। अनुपस्थित ग्राम सचिव अजय सिंह, आनन्द स्वरूप पाण्डेय तथा धर्मेन्द्र कुमार(पूर्वान्ह 11.30 बजे उपस्थित हुए) का आज का वेतन अवरूद्ध किया गया।
इस विकास खण्ड में छेदी प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (प०) के पद पर कार्यरत है, जिनके द्वारा डाटा अपलोडिंग कार्य में टीमों का गठन नहीं किया गया है जिसके कारण कोविड जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें