गोरखपुर। अपनी संवेदना को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करना यह अपने आप में परिवर्तन के बड़े माध्यम होते हैं। डॉ. राजीव केतन के व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने के लिए उनके स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करना, पर्यावरण संरक्षण संबंधित बच्चों एवं युवाओं चित्रकला चित्रण द्वारा जागरूक करने के लिए सन रोज संस्थान बधाई का पात्र है।
उक्त बातें आज़ादी के 75वें वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रसिद्ध छायाकार, चित्रकार, एवं कार्टूनिस्ट डॉ. राजीव केतन की स्मृति में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता में करते नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कही। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन व समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि जीवन को संरक्षित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना जरूरी है इसके लिए देश का बच्चे, युवा के साथ हर वर्ग के लोगों को जागरूक होना होगा और यह चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जरूर जागरूक करेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजीव केतन के छाया चित्र पर पुष्पांजलि कर तथा अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया। तत्पश्चात जूनियर वर्ग पर्यावरण संबंधित विषय पर कोई भी चित्र एवं सीनियर वर्ग जल संरक्षण हेतु नदी, तालाब, पोखरों के बचाव संबंधित विषय पर चित्र प्रतिभागियों द्वारा चित्रण किया गया, जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि नगर विधायक एवं संस्थान पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथि देहरादून फाइन आर्ट के लेक्चरर संजीव चेतन, संस्थान के निदेशक शाहब तारीक, सचिव उमेश चंद, उप सचिव सुमित कुमार रावत, देश दीपक, वंदिता श्रीवास्तव, जया पांडेय, संतोष चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवजी सिंह एवं विष्णु प्रताप सिंह, दिव्य अस्थाना, आर्यन चौधरी, देव अस्थाना, किशन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें