Good Daily News...


रविवार, 19 दिसंबर 2021

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने बैठक कर नये वर्ष के लिए बनायी रणनीति



 पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा की बैठक तहसील मुख्यालय पर उमाशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें वर्ष 2022के लिए संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया। तथा संगठन दूसरे जिलों में कैसे मजबूत हो ,इसके लिए रणनीति बनाई गई।संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में साफ छवि वाले नये सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें। तथा बगल के जिलों में भी संपर्क कर संगठन विस्तार की बात कही। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में सक्रियता बरतने की बात कही। इसके साथ नये वर्ष के अवसर पर मुख्य जगहों पर संगठन का बैनर लगाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा नवीनीकरण सदस्यता फार्म भी भरा गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, इसरार खान, जोगेंद्र मौर्य ,रजत शुक्ला, विनोद पासवान, ताम्रध्वज चौहान, चंदन जायसवाल, सन्नी निषाद, रामसेवक पासवान, विशाल दूबे, दुर्गेश गुप्ता, जोगेंद्र यादव, धर्मेंद्र पटवा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

      *09 जुलाई 2026 ,  बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789