देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशियों द्वारा प्रयुक्त सामाग्री जैसे होर्डिंग, कट-आउट, कपडे के बैनर, पोस्टर एवं प्रयोग किए जाने वाले वाहनो इत्यादि के रेट चार्ट निर्धारण हेतु एक बैठक 23 दिसम्बर को विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गयी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए समस्त अध्यक्ष/मंत्री, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दल को अवगत कराया है कि वे उक्त बैठक में स्वयं अथवा अपने किसी अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें