देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘‘स्वामित्व योजना’’ के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों का डिजिटल वितरण 23 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 15000 ग्रामों में तैयार की गयी 20 लाख घरौनियों का बटन दबा कर डिजिटल वितरण किया जायेगा। बटन दबाते ही सभी सम्बन्धित लाभार्थियों के मोबाईल पर मैसेज के माध्यम से लिंक प्राप्त होगा, जिसे खोलकर सम्बन्धित लाभार्थी अपनी घरौनी प्राप्त कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वेबलिंक का सीधा प्रसारण देखा जायेगा तथा प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के पश्चात् जनपद में तैयार हो चुकी घरौनियों का वितरण कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए लाभार्थियों को उसी दिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भौतिक रुप से किया जायेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें