Good Daily News...


सोमवार, 20 दिसंबर 2021

नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराएगा सेवामित्र पोर्टल-डीएम



 देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in का विकास नागरिकों को सेवाएं (प्लम्बर, कारपेन्टर, पेन्टर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, ड्राईवर आदि) उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराये जाने के निमित्त किया गया है। पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता अपने प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों के माध्यम से नागरिकों को उनके अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा (लोकल सर्विस) उपलब्ध करा सकेंगे। यह एक आल इन वन प्लेटफार्म है जो नागरिकों एवं कुशल अभ्यर्थियों को समान रूप लाभान्वित कर रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी सेवा अनुरोध पंजीकृत करा सकेंगे इसी माध्यम का उपयोग कर सेवाप्रदाता एजेन्सी या फर्म कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों माध्यम से उन सेवा अनुरोधों के सापेक्ष प्रदान कर सकेंगे।
         जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं उनके अन्तर्गत संस्थाओं में प्राथमिकता आधार पर सेवामित्र पोर्टल से सेवाएं प्राप्त किया जाना है, जो सेवाएं उक्त पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, केवल उनकी आपूर्ति अन्य माध्यमों से किया जाना है। जनपद के समस्त सेवाप्रदाता, स्किल वर्कर अपना पंजीकरण सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर कर इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं किसी असुविधा की दशा में जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया में सम्पर्क कर सकते हैं।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमकुहीराज तहसील में फर्जी अधिवक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई, बिना सीओपी नंबर नहीं होगी फाइल स्वीकार

  तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने फर्जी अधिवक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमकुहीराज तहसील के किसी भी न्यायालय में बिना सीओप...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789