देवरिया (सू0वि0) 20 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा युवाओं को केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किये जाने हेतु जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर 2021 को पूर्वाहन 10 बजे से टाउन हाल आडिटोरियम, देवरिया में किया जायेगा, जिसमें जनपद के विकासात्मक विभागों के अधिकारियों/विभागाध्यक्षों/ प्रमुखों को संदर्भदाता के रूप में वे अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं के आई०ई०सी० मटेरियल व पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करेंगे एवं योजनाओं के सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमंत्री के विचारों को एल०ई०डी० स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित भी करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, महाप्रबंधक अग्रणी बैंक, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं परियोजना अधिकारी डूडा, उप निदेशक कृषि, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला समन्वयक, एमजी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वीप कार्यक्रम के पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे स्वयं अथवा विभागीय अतिव्यस्तता की स्थिति में ही अपने अधीनस्थ अधिकारी को संदर्भदाता के रूप में अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं के आई० ई०सी० मटेरियल व पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के साथ प्रस्तुतीकरण हेतु सत्रवार/विभागवार आवंटित समय सीमा के भीतर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त योजनाओं के सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमंत्री के विचारों/संदेशों को एल०ई० डी० स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित करने हेतु वांछित सन्दर्भ सामग्री का संकलन करके युवाओं के समक्ष प्रस्तुत करें। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से अनुपालन करेगें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें