Good Daily News...


शनिवार, 27 नवंबर 2021

मतदाता जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित



देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 26 नवम्बर को देवरिया जनपद के समस्त मतदाता केंद्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त 16 ब्लाक में 2733 बूथों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं नाम न होने की स्थिति में अपना नाम बीएलओ के माध्यम से जुड़वाने की बात कही।  
       डायट देवरिया के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर प्रसून कुमार सिंह ने बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय सवरेजी खरब देवरिया में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रशिक्षु अध्यापकों ने मेहंदी एवं रंगोली स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डी पी यादव , डायट प्रवक्ता दिलीप गोंड, निर्मला यादव, संदीप कुमार मल्ल,स्नेहा मानी त्रिपाठी डिंपल सिंह समेत विद्यालय स्टाफ के समस्त लोग सम्मिलित रहे।
        लार ब्लाक के नोडल अवनीश मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
      रुद्रपुर में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती जया राय एवं स्वीप नोडल घनश्याम त्रिपाठी के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों पर आयोजित रैली एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
       पथरदेवा के स्वीप योजना के तहत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र आदेशानुसार विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया । रामनगर न्याय पंचायत के संविलियन विद्यालय मलवाबर में जागरूकता रैली संकुल प्रभारी केशव प्रताप शाही , समरी न्याय पंचायत की रैली संकुल प्रभारी आशीष कुमार, कंठी पट्टी न्यायपंचायत की रैली बृजलाल यादव, बंजरिया न्याय पंचायत की रैली उमाशंकर तिवारी, पथरदेवा न्याय पंचायत की रैली अजय कुमार यादव, बघणां महुआरी न्याय पंचायत की रैली योगेंद्र कुशवाहा, विशुनपुरा न्याय पंचायत की रैली राकेश मणि तथा शाहपुर न्याय पंचायत की रैली ओम प्रकाश जयसवाल जी के निर्देशन में निकाला गया ।
       इन रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए यह बताया गया की जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह कल 27 नवम्बर 2021 को अपने मतदान स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के द्वारा फार्म-6 भरकर मतदाता बनने का कार्य करें एवं इस मतदान महापर्व में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789