देवरिया (सू0वि0) 26 नवंबर। भारत सरकार द्वारा संचालित व "मैनेज" हैदराबाद तथा राज्य कृषि प्रबन्ध व प्रशिक्षण संस्थान रहमानखेडा, लखनऊ के निर्देशन में वर्ष 2021-22 में डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर्स (DAESI) "देशी योजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया के 40 बीज / उर्वरक / कृषि रक्षा रसायनों के डीलरों के एव बैच हेतु डिप्लोमा कोर्स आयोजित किये जाने हेतु अनुमति मिल चुकी है। जनपद में बीज/उर्वरक / कृषि रक्षा रसायनों का व्यवसाय करने वाले ऐसे डीलर्स, जो कृषि / रसायन से स्नातक नही है, इसके लिए पात्र है। यह डिप्लोमा / प्रशिक्षण कोर्स प्रत्येक सप्ताह में किसी एक दिन जनपद देवरिया में ही संचालित होगा। इस कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित है। आयु का कोई प्रतिबन्ध नहीं है इस योजना में पहले आओ पहले पाओं के आधार पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इस डिप्लोमा कोर्स की फीस 50:50 प्रतिशत पैटर्न पर रू0 10000 (दस हजार) निर्धारित है, इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी शुल्क देय नही है।
यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने देते हुए जनपद के सभी बीज / उर्वरक / कृषि रक्षा रसायन डीलर्स को अवगत कराया है कि, जो भी डीलर्स उक्त डिप्लोमा कोर्स करने के इच्छुक हों, वे मेरे कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर योजना के बारें में विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र प्राप्त कर लें तथा समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर अपना आवेदन दिनांक 02 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें