Good Daily News...


गुरुवार, 30 सितंबर 2021

डीएम ने आगामी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती समारोह एवं विविध कार्यक्रमों की रुप रेखा के संबंध में दी जानकारी



 देवरिया 30 सितम्बर। जिलाधिकारी निरंजन ने बताया है कि आगामी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती पूरे जनपद में समारोह एवं विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध बताया है कि प्रातः 06 बजे सामूहिक प्रार्थना सभी धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा, 06.30 बजे प्रभात फेरी समस्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओ के द्वारा कोविड का पालन करते हुए किया जाएगा। 07 बजे फिट इंडिया फ़्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा।
       प्रातः 8 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण/ माल्यार्पण किया जाएगा। महात्मा गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश एकता सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रूप से निर्बल वर्ग के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता, के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाएगा। गाँधीजी के जीवन दर्शन से सबन्धित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा को लिपिबद्ध किया जाएगा। महिलाओं के उन्नति के लिये गाँधी जी द्वारा बनाये गये मार्ग का अवलम्बन करने, बालिका शिक्षा के प्रसार और उनमें स्वालम्बी बनाने के लिये चेतना पैदा करने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों से जन सामान्य को भिज्ञ कराने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्व धर्म समभाव जैसे आर्दश जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जायेगा। समस्त कार्यालयाध्क्ष (प्रभारी) अपने-अपने कार्यालय मे सम्पन्न कराये गये कार्यक्रम की कार्यवृत्ति एवं फोटोग्राफ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
          08.30 बजे श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा, गांवो में युवक मंगल दल एवं महिला युवक मंगल दल द्वारा, (प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी द्वारा वृक्ष उपलब्ध कराये जायेंगे) पुरस्कार वितरण का निर्णय संयोजक/ सह संयोजक आपसी विचार विमर्श से किया जाएगा।
         प्रातः 9 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 9.30 बजे ओवर ब्रीज के पास में रहने वाले रोगियों/दिव्यांगो की बस्ती व मलीन बस्ती (परशुराम चौक सी० सी० रोड) की सफाई कार्य, 10बजे से जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण, साक्षरता सामग्री का कैदियों में वितरण (50 कैदियों को) किया जाएगा। 10.30 बजे जनपद में स्वास्थ क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी/सामाजिक कार्यक्रर्ता, पुलिस कर्मी एवं रक्तदान करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह, रेडक्रास अधिकारियो का सम्मान समारोह तथा राजकीय बाल गृह में फल वितरण किया जाएगा। 11 बजे सूतयज्ञ (चरखा यज्ञ) गाँधी आश्रम स्थान-गाँधी आश्रम कार्यालय, दोपहर 12 बजे रोगियों को फल वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल  व जिला महिला चिकित्सालय में किया जाएगा। अपरान्ह 01 बजे सफाई अभियान नगर पालिका एवं टाउन एरिया एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों में अच्छी सफाई व अच्छे कार्य करने वाले 3 कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। 02 अक्टूबर के पूर्वान्ह मे स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। सबसे अच्छी सफाई करने वाले नायको को अध्यक्ष/प्रशासक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789