Good Daily News...


शनिवार, 28 अगस्त 2021

अधिशासी अभियंता बाढ़ द्वारा रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ तटबंधों का किया गया निरीक्षण,

   सतत् निगरानी किए जाने व क्षतिग्रस्त होने की दशा में तटबंधों का प्राथमिकता के साथ मरम्मत किए जाने के दिए गए निर्देश

   देवरिया 28 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता बाढ़ एन के जाडिया द्वारा तहसील रूद्रपुर अन्तर्गत राप्ती एवं गुर्रा नदी पर निर्मित तिघरा मराछी तटबन्ध, भुसवल पिडरा तटबन्ध, मदनपुर केवटलिया तटबन्ध एवं संवेदनशील / अतिसंवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह पाया गया कि  वर्षा के कारण तटबन्धों पर हुये रेनकट्स की मरम्मत का भी कार्य करा दिया गया है। साथ ही उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे तटबंधों पर सतत् निगरानी रखें और आगामी दिनो में भी वर्षा के कारण तटबन्ध क्षतिग्रस्त होते हैं तो तत्कालिक रुप से मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करेगें। उन्होने बताया कि सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सजगता से तटबन्धों की सतत् निगरानी की जा रही है और वर्तमान समय में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं।
        अधिशासी अभियंता बाढ द्वारा इसके अतिरिक्त पिडरा घाट पर स्थित गेज स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेज स्थल गुर्रा नदी का गेज- 71.10 मी० पाया गया। पिडरा कैम्प एवं गायघाट बाढ़ चौकी के निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह अनवरत उपस्थित रहकर तटबन्धों की निगरानी करते रहें।
     
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789