देवरिया। जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव ताल में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव ग्रामीणों ने देखा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ताल से बाहर निकलवाया। किशोरी के शव को रस्सी और भारी ईंट से बांधकर ताल में फेंका गया था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, गड़ेर गांव स्थित महादेव ताल बभनी और चौमुखा गांव के छोर पर सुबह मछली मारने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा था। इसी दौरान ताल में डंडा गड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने डंडे को हटाया तो देखा कि एक किशोरी का शव रस्सी और ईंट से बांध कर फेंका गया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें