Good Daily News...


शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

कौशल विकास प्रशिक्षण से जीवन में आएगा बदलाव




  जौनपुर । जिला कारागार में जिला प्रशासन एवं आकांक्षा समिति के सहयोग से महिला बंदियों के लिए आयोजित अल्पकालीन कौशल विकास शिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहां की जेल में निरुद्ध महिला बंदियों में सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जेल में निरूद्ध महिलाओं को उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पुरूष बन्दियो के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। 
         आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा0 अंकिता राज ने कहा महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए और अपने समय का सदुपयोग करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बने और अगरबत्ती, मोमबत्ती, सिलाई ब्यूटीशियन आदि ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करके आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं। उन्होंने जेल में स्थायी रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने के लिए चार सिलाई मशीनें भेंट किया। उनके द्वारा जेल में निरूद्ध महिला बन्दियो के बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट बांटा गया।
         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एस.डी.एम. सदर हिमांशु नागपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कारागार के अधीक्षक एस. के. पांडेय द्वारा किया गया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789