सहकारी समितियों के पुनरुद्धार के लिए डीएम ने सीडीओ को नामित किया नोडल अधिकारी
7 दिन के अन्दर कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने का दिया निर्देश
देवरिया 18 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि उद्धृत शासनादेशो अनुसार जनपद में संचालित प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों/साधन सहकारी समितियों/अन्य सहकारी संस्थानो का पुनरुद्धार किए जाने का निर्देश है। उन्होने मिशन कायाकल्प के आधार पर शासनादेशो के अनुरुप जनपद में इन संस्थानो के पुनरुद्धार कार्य हेतु मुख्य विकास अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। सभी संबंधित से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाकर विलम्तम 7 दिवस में उसे प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें