देवरिया 18 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज पूर्वान्ह् 10.30 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागो के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान 44 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें 8 अधिकारी एवं 36 कर्मी गण सम्मिलित हैं। उन्होने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन अवरुद्ध करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी सुस्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों में डीडीओ कार्यालय के व0सहा0 अजय कुमार सिंह, आरईएस के व0सहा0 सुबाष चन्द्र यादव, शीला चतुर्वेदी, चालक श्याम नरायण पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी महेश्वर चौबे, एनआरएलएम के डीएमएम सुबाष शर्मा, अमीन कमलेश सिंह, जिला कुष्ट अधिकारी कार्यालय के डी0एल0सी0 डा इरशाद आलम खान, चतुर्थ श्रेणी श्रीराम निवास, श्रम विभाग केे व0सहा0सुनिल सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अश्वनी सिंह, दिलीप कुमार यादव, सुधाकर पाण्डेय, रामबाबू प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, अनुसेवक हरिकान्त, पीओ नेडा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारिका, युवा कल्याण विभाग केे प्रधान सहायक धर्मशील तिवारी, क0सहा0 मु0 आरिफ, कृष्ण कुमार पाण्डेय, बी0ओ0 पी0आर0डी0 नीरज मिश्र, रौशन कुमार, वसुधा पाण्डेय, निखिन आनन्द, दीपक कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार, पंचायतीराज विभाग के ए0डी0पी0एम0 सुधांशु मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर गंगेश्वर कुमार वर्मा, सहकारिता विभाग के स0वि0अ0 सहकारिता अभिषेक कुमार सिंह, ग्राम सेवक कृषि रणजीत कुमार सिंह, लघु सिचाई विभाग के क0सहा0 अरविन्द्र कुमार सिंह, राजन विश्वकर्मा, संजय कुमार यादव, अमीन उमेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी मु0 ऐन्नुल्लाह, अनीसुद्धीन अंसारी, अब्दुल अहमद तथा डीएसटीओ कार्यालय के सहायक संख्याधिकारी अमित कुमार तिवारी, अपर सा0 अधिकारी मु0अनवर, सतीशचन्द्र, नवीन कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, संजीव कुमार गौड एवं आदेश सिन्हा उनुपस्थित मिले।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें