लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चुनाव ड्यूटी, महाकुंभ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
इसके साथ ही पीआरडी जवानों और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की गई है। इसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी स्वयंसेवकों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें