➡दिल्ली- देश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी, भारत में 24 घंटों में 35,178 नए केस, बीते 24 घंटे में 37,169 मरीज ठीक हुए, देशभर में 24 घंटे में 440 मरीजों की मौत, देश में मरीज़ों की संख्या 3,22,85,857 हुई, देश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,67,415, कोरोना से अब तक कुल 3,14,85,923 ठीक, देश में कोरोना से अब तक 4,32,519 मौतें, 24 घंटों में वैक्सीन की 55,05,075 डोज़ लगी, देश में अब तक 56,06,52,030 वैक्सीनेशन।
➡दिल्ली- शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामला, कांग्रेस नेता शशि थरूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शशि थरूर को बरी किया, सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर बरी, कोर्ट ने आरोप तय करने से इनकार किया, थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था, 2014 में दिल्ली के होटल में मिला था शव।
➡दिल्ली- NDA में प्रवेश के लिए महिलाओं को परीक्षा में बैठने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को परीक्षा में बैठने का निर्देश दिया, 5 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगी लड़कियां, प्रवेश आदि अदालत के अंतिम आदेशों के अधीन होंगे, महिलाओं के लिए अवसरों का विरोध के लिए सेना को फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने सेना से अपना रवैया बदलने के लिए कहा।
➡दिल्ली- JNU पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत मामला, कड़कड़डुमा कोर्ट में ज़मानत पर सुनवाई टली, याचिका पर सुनवाई 23 अगस्त तक टली, 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया था, उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों में गिरफ्तार हुए थे, UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है।
➡दिल्ली- NDA में प्रवेश के लिए महिलाओं को परीक्षा में बैठने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को परीक्षा में बैठने का निर्देश दिया, NDA की परीक्षा 5 सितंबर के लिए निर्धारित है, प्रवेश आदि अदालत के अंतिम आदेशों के अधीन होंगे।
➡दिल्ली- MSME एक्सपो में मंत्री सतीश महाना का बयान , 2017 से पहले यूपी में उद्योग-सरकार में दूरी थी, पहले विकास और विश्वास नहीं होता था- महाना, पहले उद्योग के लिए यूपी उद्योगपति नहीं आते थे, आज विदेश कंम्पनी यूपी आ रहीं हैं- महाना।
➡दिल्ली- टीवी चैनल के शुल्क के नियमन का मामला, जनहित याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, SC ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर नहीं लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट में 7 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
➡मुंबई- सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स में 234 अंकों की उछाल, पहली बार 56 हजार के पार गया सेंसेक्स, अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आजतक के उच्चतम स्तर पर, सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी।
➡लखनऊ- यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया, 7301.5 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश, विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया गया, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद, आंगनवाड़ी, चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि –खन्ना, अयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था का प्रावधान-खन्ना, इन सबका बजट में प्राविधान किया गया – खन्ना, सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट।
➡लखनऊ- कांग्रेस सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा का बयान, मंहगाई चरम स्तर पर है- आराधना मिश्रा, प्रदेश मंहगाई से बेहाल है- आराधना मिश्रा, सदन में आज मंहगाई पर चर्चा की मांग की, हमारी मांग को कार्यसूची में काफी पीछे रखा, सरकार हमारी मांग से बचना चाह रही-आराधना।
➡लखनऊ- विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी का बयान, मंहगाई काफी ज्यादा हो गई है- रामगोविंद, खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई-रामगोविंद, केवल लोगों की जान सस्ती हो गई है-चौधरी, मंहगाई के चलते लोग भूखों मर रहे हैं-चौधरी, कोरोना में नौकरियां चली हैं- रामगोविंद चौधरी।
➡लखनऊ- बसपा विधानमंडल दल के नेता शाह आलम का बयान, हम किसानों,मंहगाई के मुद्दे पर चर्चा कराना चाहते थे, नियम 311 के तहत महत्वपूर्ण चर्चा कराना चाहते थे, सपा के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित हुई-शाह आलम, सरकार कभी नहीं चाहती कि ऐसे मामलों की चर्चा हो, लगता है समाजवादी पार्टी, सरकार की मदद कर रही है।
➡लखनऊ- सांसद अतुल राय पर रेप के आरोप का मामला, आत्मदाह की कोशिश मामले में जांच टीम गठित, आरोप लगाने वाली युवती ने SC के बाहर लगाई थी आग, उत्तर प्रदेश शासन ने दो सदस्यीय संयुक्त टीम गठित की, IPS आरके विश्वकर्मा और IPS नीरा रावत टीम में शामिल, मामले की हर पहलू की जांच करेगी टीम, सभी FIR ,और सभी एप्लिकेशनों की जांच करेगी टीम, संयुक्त टीम 2 सप्ताह में शासन को सौंपेगी रिपोर्ट।
➡लखनऊ- सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने दिया धरना, पार्टी विधायकों के साथ धरने पर बैठे राजभर, विधानसभा के सामने धरने पर बैठे ओपी राजभर, अंबेडकर जी की आयल फ्रेम तस्वीर लगाने की मांग, विधानसभा में तस्वीर लगाए जाने की मांग की।
➡लखनऊ- मंत्री नन्दी के आवास पर जुटेंगे उद्यमी, देश,प्रदेश के कई महत्वपूर्ण उद्यमी जुटेंगे, नंद गोपाल नंदी के आवास पर जुटेंगे उद्यमी, उद्योगों के विकास,नई संभावनाओं पर होगी चर्चा, उद्यमी संवाद और रात्रि भोज का आयोजन किया, कई नामी कंपनियों के मालिक,एमडी,चेयरमैन रहेंगे।
➡लखनऊ- सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिल रहे अखिलेश, प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचे हैं पार्टी कार्यालय, टिम्बर एसोसिएशन भी अखिलेश से मिलने पहुंचा, पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में टिम्बर व्यापारी, सपा के समर्थन में व्यापारी कर रहे नारेबाजी, अपनी समस्याओं को लेकर व्यापारी पहुंचे सपा मुख्यालय।
➡लखनऊ- लोकभवन में यूपी कैबिनेट की बैठक की गई, अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, आज विधान सभा में पेश होगा अनुपूरक बजट, योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट।
➡प्रयागराज- बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा आज प्रयागराज में, अनुप्रिया पटेल रायबरेली से यात्रा लेकर पहुंचेंगी प्रयागराज, मऊ आइमा, सोरांव, फूलपुर, हंड़िया, सैदाबाद, हनुमानगंज, और अंदावा में निकालेंगी जन आशीर्वाद यात्रा, सहसों, फाफामऊ, शिवकुटी, लल्लाचुंगी में भी पहुंचेगी यात्रा, 4 बजे बालसन चौराहे पर पहुंचकर करेंगी माल्यार्पण, 4.30 बजे पटेल संस्थान अलोपी बाग में करेंगी माल्यार्पण, कल यमुना पार इलाके में निकालेंगी जन आशीर्वाद यात्रा।
➡प्रयागराज- कीडगंज के तत्कालीन इंस्पेक्टर केस दर्ज, इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा केस दर्ज किया गया, चौकी इंचार्ज बैरहना दिलीप कुमार सिंह पर केस, चौकी इंचार्ज सहित 3 अन्य के खिलाफ केस, सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, लालापुर के करन की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में दोस्त के घर हुई थी मौत, परिजनों का आरोप पुलिस ने उन्हें शव नहीं दिखाया, अभियुक्तों पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप, कीडगंज थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर मुकदमा।
➡मुजफ्फरनगर- करहेड़ा गांव में किशोरू की हत्या, आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, किशोरी के पिता के खिलाफ मुकदमा, भोपा थाना क्षेत्र का मामला।
➡गोरखपुर- जिलाधिकारी ने लगाई जनता चैपाल, जनहित कार्यों के सुनवाई के लिए चौपाल, समस्यायों को सुनकर निस्तारण के निर्देश, चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद, कैन्ट क्षेत्र के भैरोपुर में लगी DM की चौपाल।
➡कन्नौज- महिला हेल्प डेस्क कार्यालय में लिखे गलत नंबर, जल्दबाजी में एसपी से करा दिया गया उद्घाटन, एम्बुलेंस 108 को बना दिया सीएम हेल्प लाइन, अग्नि शमन,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 लिखा, तिर्वा कोतवाली का मामला।
➡गोरखपुर- रेडीमेड गारमेंट पार्क के लिए 101 प्लॉट चिन्हित, रेडिमेड वस्त्रों के लिए होगा रेडीमेड गारमेंट पार्क, आवेदन के बाद कब्जा देने की प्रक्रिया होगी-कमिश्नर, जल्द गारमेंट पार्क पूर्ण स्वरुप में आएगा-कमिश्नर, बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा-कमिश्नर, निवेश आने से विकास, समृद्धि बढ़ेगी-कमिश्नर।
➡हाथरस- दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर हमला करके हुए फरार, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने घायलों को अलीगढ़ किया रेफर, हाथरस गेट इलाक़े के न्यू तमनागढ़ी की घटना।
➡गोंडा- डीसीएम और गिट्टी लदे ट्रक में टक्कर, भीषण टक्कर से युवक की मौके पर मौत, मरने वाले युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा, नगर कोतवाली के बड़गांव पुलिस चौकी का मामला।
➡गोरखपुर- जिले में आज से शुरू होगी पुलिस चौपाल, थाने की कार्यप्रणाली सुधारने को लेकर चौपाल, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा, राजपत्रित अधिकारी थानों पर करेंगे रात्रि प्रवास, गगहा थाने पर प्रवास कर आमजन से करेंगे बात।
➡बाराबंकी- पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविंद सिंह गोप का बयान, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर बड़ा बयान, जन आशीर्वाद यात्रा से भाजपा मजाक उड़ा रही, गरीब,किसान,नौजवानों के मजाक उड़ा रही भाजपा, जनता की जान के साथ भाजपा कर रही खिलवाड़।
➡सीतापुर- बैंक में केसीसी के एवज में 10% कमीशन का मामला, किसान ने डीएम से ऑनलाइन शिकायत की, कार्रवाई से बचने को बैंक मैनेजर ने निकाला जुगाड़, दलाल भेजकर किसान से सादे कागज पर लगवाया अंगूठा, किसान ने एसडीएम से की शिकायत, ढ़खिया गांव की आर्यावर्त बैंक का मामला।
➡हापुड़- नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दम्पति को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, लाखों रुपए की ठगी कर शातिर ठग फरार, पानी की टंकी पर चढ़ गए पीड़ित दंपति, नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों को बचाया।
➡उन्नाव- संदिग्ध हालत में नव विवाहिता की मौत, फंदे से घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सफीपुर कस्बे के बायां तालाब की घटना।
➡चंदौली- अफगानिस्तान के काबुल में फसे सूरज का मामला, सूरज के परिजनों से मिलने पहुंची बीजेपी विधायक, विधायक साधना सिंह सूरज के घर अमोघपुर पहुंची, पत्नी, बीमार पिता और सूरज के भाई से की बात, सूरज की सकुशल होगी घर वापसी-विधायक, सीएम से मिलकर वापसी की करेंगे बात-MLA।
➡मेरठ- बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन, महंगाई के लोकर सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, कमिश्नर चौक से लेकर कलेक्टर तक प्रदर्शन, सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी प्रदर्शन किया, सपाईयों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन।
➡फर्रुखाबाद- भारत समाचार की खबर का असर, 8 दिन से बच्ची के गायब होने का मामला, खबर चलने के बाद एसपी ने लिया संज्ञान, बच्ची को जल्द ढूंढने के दिए गए आदेश, मऊदरवाजा क्षेत्र से गायब हुई थी घर से बच्ची।
➡उन्नाव- अपराधियों के साथ बीजेपी नेताओं की फोटो, बैनर पोस्टर लगा जमा रहे पुलिस पर धाक, केस में वांछित के बाद अब तक गिरफ्तारी नही, अवैध शराब बनाने,बलवा के मामले में नामजद हैं, अपराधी राहुल पाल, विजय मिश्रा का पोस्टर वायरल, उन्नाव के फतेहपुर चौरासी विकास खंड का मामला।
➡बांदा- पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, सास,देवर और एक अन्य पर लगाया आरोप, केन नदी पुल से कूदकर की थी आत्महत्या, पति की दूसरी शादी कराना चाहती थी मेरी सास, मौत के जिम्मेदार मेरी सास और राजकुमार, शहर कोतवाली के सिविल लाइन का मामला।
➡अलीगढ़- 4 माह की बच्ची सहित महिला ने नहर में कूदी, गोताखोरों ने रेस्क्यू कर दोनों को निकाला, महिला और बच्ची को बहती नहर से निकाला, बच्ची की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज भेजा, स्थानीय लोग परेशान करतें है- पीड़ित महिला, दादों इलाके के बढ़ेपुरा की निवासी है महिला।
➡महराजगंज- केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आगमन, जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, मंत्री बनने के बाद जिले में पहली बार आगमन, महराजगंज के फरेंदा में किया गया स्वागत, लक्ष्मी लान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।
➡बलिया- भारत समाचार की खबर का असर, मामले मे SP बलिया पहुंचे घटनास्थल, घटनास्थल पहुंच लोगों से की पूछताछ, परिजनों ने जताई है हत्या की आशंका, भीमपुरा क्षेत्र की घटना।
➡मऊ- नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात, दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट में केस दर्ज, पीड़िता का कराया जा रहा मेडिकल, घोसी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡बलिया- सर्प दंश से महिला की मौत का मामला, सपा नेता सूर्यभान ने की आर्थिक मदद, परिजनों को 10 हजार देकर की आर्थिक मदद, तीनों बच्चों के पढ़ाई का ख़र्चा उठाएंगे, बैरिया चांद दियर का मामला।
➡लखीमपुर- केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का बयान, अफगानिस्तान से भारतीयों को लाया जा रहा, हर घटना पर भारत नज़र है- अजय मिश्र, भाजपा को सभी वर्गों का साथ मिल रहा-अजय।
➡फिरोजाबाद- बदहाल पड़े भगवान परशुराम पार्क का मामला, पार्क में नगर निगम ने नहीं कराया कोई कार्य, ब्राह्मण समाज के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी, महापौर,नगर आयुक्त ने किया पार्क का निरीक्षण।
➡अलीगढ़- JNMC में दवा की दुकान में जमकर मारपीट, दुकानदार को शॉप के अंदर घुसकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सिविल लाइन के जेएन मेडिकल कॉलेज की घटना।
➡बलिया- झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कसेसर हरिजन बस्ती का रहने वाला था, भीमपुरा के कसेसर कसौन्डर नहर मार्ग पर मिला।
➡आगरा- 9.92 करोड़ से विकसित होंगे यमुना नदी के घाट, सीएम पर्यटन संवर्धन योजना से मिले 50 लाख, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन ने प्रस्ताव पर लगाई मोहर, बटेश्वर यमुना नदी के घाटों का मामला।
➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में आशीर्वाद यात्रा का आयोजन आज, सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा बुलंदशहर आएंगे, केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुभारंभ, विधानसभा चुनाव से पहले लोगों का आशीर्वाद लेंगे।
➡उन्नाव- बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त, जिले में उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही बिजली, जिले में 8 से 10 घंटे ही मिल रही बिजली, औद्योगिक इकाइयों में भी नहीं हो रही आपूर्ति।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें