Good Daily News...


बुधवार, 18 अगस्त 2021

हत्या व लूट के प्रयास का आरोपी दोनों बदमाशोंपर 25-25 हजार का था इनाम ,पुलिस मुठभेड़ में दोनों को अलग-अलग लगी गोली अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ पुलिस से देर रात व तड़के दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गोली लगी। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों लूट की अलग अलग घटनाओं में वांछित थे और हत्या व हत्या के प्रयास का आरोप था। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम है। पहली मुठभेड़ देर रात कभी करीब 10 बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस हथनोरा कला के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखे। जिनको रोकने का प्रयास हुआ तो पुलिस पर फायर कर दिए। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब रहे। घायल युवक की पहचान मेंहनगर थाना के गजोर निवासी विवेक सिंह के रूप में हुई। यह शातिर बदमाश है और 22 जुलाई को इसी क्षेत्र के सदरपुर बरौली में जन सेवा केंद्र पर संचालक को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास किया था और सफल न होने पर भागने के समय एक अन्य बाइक सवार से उसकी मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गया था। इसके दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
इसके अलावा तड़के 4:30 बजे भी एक अन्य मुठभेड़ हुई जो कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुई। इसमें खास बात यह है कि जो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ, उसके 3 साथी एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार हुए थे। जबकि यह मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। 3 अगस्त को गंभीरपुर थाना क्षेत्र में खाना बना कर लौट रहे बावर्ची की चाकू मारकर हत्या कर उसकी मोबाइल बाइक लूट ली गई थी। जिसमें बदमाश अकदस निवासी दाउदपुर थाना निजामाबाद मुख्य रूप से वांछित था और एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कन्नौज में कार से 15 करोड़ का सोना बरामद

  कन्नौज में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए कार सवार दो कथित सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789