Good Daily News...


बुधवार, 18 अगस्त 2021

लड़कियों से करवाते थे देह व्यापार…


 

पुलिस ने छापा मार दंपत्ति को किया गिरफ्तार…

नई दिल्ली। उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में देह व्यापार में लिप्त हरियाणा निवासी एक दम्पत्ति सहित एक अन्य युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह थाना वसंत विहार पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ जनरल महादेव सिंह मार्ग स्थित ०6, नर्मदा एनक्लेव में छापेमारी की। जहां बाहर के कमरे से संदीप शर्मा एवं उसकी पत्नी रिया तथा अंदर के कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

पूछताछ करने पर संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने यह मकान पांच-छह महीने पहले किराए पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क है जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है। उनसे फोन पर संपर्क कर देहरादून स्थित किराए के कमरे में बुलाती है और संदीप ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाता है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 प्रतिशत दिया जाता है।

उसने स्वीकार किया कि 16 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की वजीफा खातून को बुलाया था। जिसकी सूचना इनके पुराने ग्राहक रविकांत पाल निवासी देहरादून को मिली तो वह संदीप के बताए अनुसार नर्मदा एंक्लेव में पहुंचा था। पकड़े गए व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई।

पुलिस ने संदीप 06 नर्मदा एनक्लेव, जीएमएस रोड, थाना वसंत विहार देहरादून, स्थाई निवासी 117/6 कृष्णा नगर चौक शाकुंभरी बिहार, थाना अंबाला कैंट (हरियाणा), पत्नी रिया शर्मा (35) निवासी उपरोक्त, रवि कांत पाल पुत्र बसंत पाल निवासी 158 चांचक, बंजारावाला, थाना पटेल नगर, देहरादून और वजीफा खातून पुत्री मोहम्मद इलियास निवासी बी-38 गणेश नगर पटपड़गंज, थाना पांडव नगर, दिल्ली 92, मूल निवासी 12 बिशनपुर बनमनखी, जिला पूर्णिया (बिहार) को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कन्नौज में कार से 15 करोड़ का सोना बरामद

  कन्नौज में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए कार सवार दो कथित सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789