गुरुवार, 20 मई 2021
Home »
» अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवारों की हालत गंभीर
अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवारों की हालत गंभीर
गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र भटहट चौकी अन्तर्गत कर्तहिया टोले के निकट दो पहिया वाहन पर सवार दो नवयुवक अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे दोनों को गंभीर चोटें लगी है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
भटहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदही केवटान टोले के रहने वाले बृजेश (25 वर्ष) पुत्र रामाश्रय निषाद व राहुल(20 वर्ष) पुत्र रमेश निषाद किसी व्यक्तिगत कारण से राम नगर चौराहे पर गए थे वहीं से लौटते समय बांस स्थान - भटहट संपर्क मार्ग पर कर्तहिया टोले के निकट इनकी तेज रफ्तार दो पहिया वाहन (डिस्कवर) बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आयी है। बृजेश के सर में ज्यादा चोट लगने के कारण स्थिती गंभीर बनी हुई है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें