परिजनों ने लगाया सेतु निगम पर घोर लापरवाही का आरोप
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया इलाके में लगातार बारिश के चलते गुरुवार तड़के एक मकान गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कबीरचौरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां, उपचार के दौरान 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों और आस पड़ोस के लोगों ने सेतु निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में घायल होने वालों में सुजीत उम्र 40 पुत्र सेवालाल, बबिता 35 वर्ष पत्नी सुजीत, सौरभ 10 वर्ष जिसकी हालत गम्भीर है, 5 वर्षीय राज की मौत हो गई। इसके अलावा एक 5 माह का बच्चा भी चोटिल हुआ है, जिसकी हालत फिलाहल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना में घायल परिवारजन का आरोप है कि सेतु निगम की लापरवाही से उनके भाई का घर गिरा है। घायल सुजीत के भाई पवन कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर बनवाया जा रहा है, जिसके चलते बिना दीवार खड़ा किये ही घर के नींव तक गड्ढा खन दिया गया था।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें