यूपी हाथरस ,डेढ़ वर्ष पूर्व दिनांक 27/28.11.2019 की रात्रि लगभग 02 बजे थाना सिकन्द्राराऊ के कस्बा पुरदिलनगर पर स्थित श्री ठाकुर मुरली मनोहर जी महाराज मन्दिर से अज्ञात बदमाशों द्वारा मन्दिर के पुजारी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की घटना कारित की गयी थी, जिसमे बदमाश मन्दिर में स्थापित चार बहुमुल्य अष्टधातु की मूर्तियों को लूट कर ले गये थे । जिसके सम्बन्ध में वादी कमल महेश्वरी पुत्र श्री राजीव महेश्वरी निवासी मुख्य बाजार पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 576/19 धारा 395 भादवि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था
उक्त घटना के सफलतापूर्वक अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमो का गठन किया गया था टीमों द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त दिनांक 18.05.2021 को एसओजी टीम व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में डेढ़ वर्ष पूर्व प्राचीन मन्दिर में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है जिनके कब्जे से प्राचीन मन्दिर से लूटी गई तीन बहुमूल्य मूर्तियां बरामद कर ली गई है तथा दो अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस भी बरामद हुए है ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें