बलिया। जिलाधिकारी आदित्य सिंह के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में कम्युनिटी किचन की स्थापना के बाद जरूरतमंद असहाय और घुमंतू व्यक्तियों के साथ साथ एल्बम और l2 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और उनके सर रोगियों को निशुल्क भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाने के क्रम में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, तहसीलदार गुलाब चंद्रा नायब तहसीलदार जयसिंह और अजयकुमार सिंह की टीम ने एल वन हॉस्पिटल बसंतपुर और एल2 हॉस्पिटल फेफना में भर्ती मरीजों के बीच लगभग एक सौ पैकेट भोजन का वितरण करने के उपरांत नगर के बालेश्वर मंदिर शनिचरी मंदिर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से वहां मौजूद गरीब असहाय, बेसहारा जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया।
मंगलवार, 25 मई 2021
Home »
» असहायों व गरीबों के बीच कम्यूनिटी किचन से बटा भोजन






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें