*पानी की टंकी के पास सोलर पैनल को ग्रामीण कर रहे घरेलू कार्य के लिए प्रयोग*
हरदोई । बिलाग्राम तहसील के जरसेनामऊ गांव में वर्षो से बंद पड़ी पानी की टंकी ,भटक रहे ग्रामीण ,जल परियोजना बदहाल है। लगभग तीन वर्ष पहले टंकी का सर्वे कर टंकी चालू कराने का प्रयास किया गया था ।लेकिन गांव की लगभग दो हजार आबादी पेयजल को लेकर परेशान है, ग्रामीणों को वर्षो से पानी की आपूर्ति नही हुई हैं।
बिलग्राम तहसील क्षेत्र के जरसेनामऊ गांव में दस वर्ष पूर्व 45 हजार लीटर की टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन गांव में पाइप लाइन का कार्य पूर्ण न होने के कारण पानी की बन्द है इस गांव में 2600 की आबादी है कई पुरवा भी लगते है पानी की सप्लाई के लिए लगे पैनल से ग्रामीणों ने प्लेट चोरी कर ली जिसकी शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान ने की जिस पर लखनऊ से जल संस्थान के अधिकारियों ने सर्वे किया था लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद कुछ नही हुआ






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें