Good Daily News...


मंगलवार, 25 मई 2021

मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिले में तूफान की दी चेतावनी



  यूपी ,मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। रविवार को इसके लिए संबंधित जिलों के लोगों को खुद भी अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

लखनऊ तक होगा यास का असर

चक्रवात 'यास' का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक दिख सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता जाएगा। बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।

यूपी में समय से पहले नहीं आएगा मानसून

मई में आए दिन बदलते मौसम को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्द आएगा। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून नहीं आएगा। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून के आगमन की सम्भावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789