*ग्राउण्ड फ्लोर मे लगे कन्ट्रोल यूनिट तथा पारदर्शिता के लिये स्थापित एलईडी स्क्रीन का भी लिया जायजा*
*कन्ट्रोल सिस्टम द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों से किया बातचीत स्वास्थ्य की ली जानकारी*
*एलईडी स्क्रीन से इलाज आदि की रहेगी पूरी पारदर्शिता*
देवरिया 18 मई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एमसीएच विंग में इलाज आदि की सेवाओं को लेकर की गयी नई पहल तामीरदारों के लिये पारदर्शिता के दृष्टिगत स्थापित एलईडी स्क्रीन का जहां निरीक्षण किया, वही कन्ट्रोल रुम में पहुॅच कर वार्डो में मरीजो के इलाज आदि की स्थिति का जायजा सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से लिया एवं मरीजों से कन्ट्रोल सिस्टम के माध्यम से बातचीत कर इलाज आदि की जानकारी किये।
जिलाधिकारी इस दौरान बताया कि इस कोविड अस्पताल में 71 मरीज है। 4 क्रिटिकल पोजिशन के है, जिन पर चिकित्सक व उनकी टीम सत्त निगरानी व इलाज कर रही है। इसके अलावे शेष अन्य सामान्य स्थिति में है। चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ समुचित रुप से मरीजों का इलाज कर रहे है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में 5 आक्सीजन प्लान्ट स्वीकृत हो गये है तथा आवश्यकतानुसार आगे और स्वीकृत कराने का प्रयास होगा। स्वीकृत आक्सजीन प्लान्ट के विवरण में बताया कि एमसीएच विंग, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, रुद्रपुर, सीएचसी पिपरा दौला कदम सहित कुल 5ं आक्सीजन प्लान्ट स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही स्थापना के कार्य पूर्ण कर लिये जायेगें। वर्तमान में आक्सीजन आदि की कोई कमी नही है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें