Good Daily News...


मंगलवार, 18 मई 2021

होम आइसोलेशन मरीजो को भी उपलब्ध कराया जायेगा आक्सीजन सिलेन्डर



 *प्रस्तुत करना होगा मरीज एवं प्राप्त करने वाले परिजन का आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर* 

 *जनपद के सभी 5 तहसील मुख्यालय स्थल इसके लिये किये गये है चिन्हित* 

 *अपनी सुविधानुसार होम आइसोलेशन मरीजों के लिये परिजन चिन्हित स्थलो से प्राप्त कर सकते है आक्सीजन सिलेन्डर* 

 *दूरभाष नम्बर 05568 222505 पर आक्सीजन सिलेन्डर एवं इससे जुडी समस्या के लिये किया जा सकता है सम्पर्क* 

    देवरिया  18 मई। होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी।  होम आइसोलेशन के मरीजों के लिये आक्सीजन सिलेन्डर प्राप्त किये जाने के लिये परिजनो द्वारा मरीजो के आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मरीज के उपयोग हेतु सिलेन्डर प्राप्त करने वाले परिजन का आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर इसके लिये दर्ज/प्रस्तुत करना होगा।
         जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी पांचों तहसील मुख्यालयों यथा सदर, रुद्रपुर, सलेमपुर, बरहज व भाटपाररानी  को इसके लिये स्थल चिन्हित किया गया है, जहां से होम आइसोलेशन के मरीजो को आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध कराया जायेगा। आक्सीजन सिलेन्डर प्राप्त करने आदि के संबंध में कन्ट्रोल रुम नम्बर 05568 222505 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
     जिलाधिकारी ने बताया कि हाम आइसोलेशन में भर्ती मरीजो को आक्सीजन सिलेन्डर की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के लिये शासन द्वारा यह व्यवस्था बनायी गयी है कि अब होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकतानुसार उन्हे आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध करायी जाये। इस क्रम में जनपद के दूर दराज क्षेत्रो में इस व्यवस्था को विकेन्द्री करते हुए जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों में आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्धता/वितरण हेतु स्थल चयनित किये गये है। आक्सीजन सिलेन्डर प्राप्त करने के लिये परिजनो को मरीज का आधार कार्ड एवं आक्सीजन प्राप्त करने वाले परिजन का आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा, इसके उपरान्त ही उन्हे आक्सीजन सिलेन्डर दिये जायेगें।
           ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रसोइयों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाकर 3 हजार रुपये

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के रसोइयों के ल...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789