मंगलवार, 18 मई 2021
Home »
» अपराधियों के आका अब संभालेंगे अपराध शाखा
अपराधियों के आका अब संभालेंगे अपराध शाखा
जौनपुर। जनपद की गंगा जमुनी तहजीब को पुलिस और अपराधियों के सहयोग से नई तरकीब दी जा रही है। पुलिस कभी खबरों को संज्ञान में लेकर जनमानस के सहयोग से अपराधियों का शिकार करती थी जिस कारण पुलिस को रक्षक कहा जाता था। भ्रष्टाचार की मुहिम में रुपयों खातिर ईमान बेचकर अपराधियों के सहयोग से बेकसूर जिंदगियों का शिकार कर रही पुलिस को अब भक्षक कहा जाता है इतना ही नहीं भ्रष्ट पुलिस महकमे को निष्पक्षता से समाज के सामने लाने वाले पत्रकारों की फर्जी और मनमर्जी मुकदमों में फासकर जेल जमीन जायदाद से लाठी के बलपर बेदखली अथवा मौत का घिनौना खेल अधीक्षक के इसारे पर पुलिस खेल रही हैं। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के सहयोग से हो रही लूट में सहयोग निभा रहे आला अधिकारी भी मर चुकी आत्मा और इमान के बावजूद अपना अस्तित्व और वजूद खोकर वर्दी के सम्मान में कर्तव्य और निष्ठा को ताक पर रखकर अपनी शान बघेरते नजर आते हैं। आलाकमान भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगाम लगाने की जगह उनके अपराधिक कारनामों पर कभी हौसला आफजाई तो कभी रहमत बरसाई जाती है। लगातार अपनी करतूतों से कानून को शर्मसार तथा वर्दी को दागदार कर रहे दबंग ,अपराधी ,भूमाफिया तथा श्वेत पोस अपराधियों के मददगार केराकत कोतवाल कि जिला बदर से यारी का वीडियो वायरल होने के बाद भी अधीक्षक ने उस पर कठोर कार्यवाही की जगह रहमती कृपा दर्शाया और जिला अपराध शाखा का प्रभारी बनाया जबकि वहीं महाराजगंज थाना अध्यक्ष को निलंबित करके दिखाया इसी के साथ खुटहन थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल बनाए गए अपराध की नगरी केराकत कोतवाल जबकि वहीं अधिकांश अपराध का जयकारा लगा रहे भ्रष्टाचारियों का जलवा बरकरार नजर आया जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें