SBI Debit Card पर मिलती है EMI की सुविधा, 1 लाख तक कर सकते हैं खरीदारी, जानें कैसे
SBI Debit Card EMI Facility. आजकल EMI बहुत लोकप्रिय है, खरीदारी करें और इसे EMI में बदलें। इसके कई फायदे हैं, सबसे पहले तो एकमुश्त खर्च नहीं किया जाता है, कई बार आपको भुगतान पर ब्याज भी नहीं लगता है।
SBI के मुताबिक अगर आप बैंक के डेबिट कार्ड से टीवी, फ्रिज, AC जैसे घरेलू उपकरण खरीदते हैं या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको EMI का भी विकल्प मिलेगा। यानी आप POS मशीन में जाकर किसी दुकान पर जाकर कई किस्तों में इसका भुगतान कर सकते हैं।
इससे आपके खाते से अचानक कोई बड़ी रकम नहीं कटती, आप अपनी सुविधा के अनुसार ईएमआई नंबर का चुनाव कर सकते हैं। यदि आप Amazon, Flipkart से ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तब भी आप SBI Debit Card से भुगतान करके इसे EMI में परिवर्तित करवा सकते हैं।
SBI का यह ऑफर किसके लिए है?
SBI के मुताबिक यह सुविधा प्री-अप्रूव्ड बेस्ड है यानी SBI के सभी ग्राहकों को यह सुविधा नहीं मिलती है, बल्कि डेबिट कार्ड के चुनिंदा ग्राहकों को ही EMI कन्वर्जन मिलता है. शेष ग्राहकों को डायरेक्ट डेबिट कार्ड से पूरा भुगतान करना होगा।
इसलिए शॉपिंग करने से पहले यह चेक कर लें कि आपके डेबिट कार्ड में EMI की सुविधा है या नहीं, उसके बाद ही शॉपिंग करें। अगर आपके डेबिट कार्ड में ईएमआई की सुविधा है तो आप फ्री में खरीदारी कर सकते हैं, भले ही आपके खाते में पैसे कम हों।
Card में EMI की सुविधा है या नहीं कैसे पता चलेगा
यदि आप भी पता करना चाहते हैं कि आपके SBI Debit Card पर EMI की सुविधा है या नहीं तो अपने Registered Mobile Number से DCEMI को 567676 पर Massege करें। ऐसा करने से आप जान पाएंगे कि आप इस EMI सुविधा के हकदार हैं या नहीं।
एसबीआई डेबिट कार्ड ईएमआई के लाभ
यदि आपके SBI Debit Card पर EMI की सुविधा है तो आप 1 लाख रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं। फिर इसे चुकाने के लिए आपको 6, 9, 12 और 18 महीने की ईएमआई का विकल्प मिलता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
EMI पर 2 साल के MCLR पर 7.5% ज्यादा ब्याज लगेगा। हालांकि बैंक ने साफ कर दिया है कि ब्रांड ज्यादातर प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रहे हैं, यानी आपको कई चीजों की खरीदारी पर ब्याज नहीं देना होगा।
इस पर ग्राहकों को कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। साथ ही आपके सेविंग अकाउंट का बैलेंस भी ब्लॉक नहीं होता है यानी आप अपने बैंक अकाउंट के पैसे का आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पूर्व स्वीकृत है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें